World Environment Day 2026: हम इस बात को मानें या न मानें लेकिन रोजाना की अपनी छोटी-छोटी आदतों के कारण हम नेचर को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं. हममें से कई लोग अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो चुपके से धरती को कहीं न कहीं नुकसान पहुंचाती हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हम एकदम से परफेक्ट हो जाएं, लेकिन परफेक्ट बनने की थोड़ी बहुत कोशिश जरूर कर सकते हैं और अपनी रोजाना की छोटी-छोटी आदतों को बदल सकते हैं. कई बार आप चीजों को बेहतर तब बना पाते हैं जब खुद को बेहतर बनाते हैं. तो आइए जानते हैं रोजाना की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो कहीं न कहीं नेचर को नुकसान पहुंचा रही हैं.
रोजाना की ये आदतें पहुंचाती है पर्यावरण को नुकसान (These daily habits harm the environment)-
बिजली का बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करना
अक्सर लोग बैठते तो एक जगह पर हैं लेकिन लाइट और पंखा सभी कमरों का चलाए रखते हैं. आपकी यह आदत पर्यावरण को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में जरूरी है कि जब भी आप कमरे से बाहर निकलें, तो लाइटें बंद कर दें. पुराने बल्बों की जगह LED बल्ब लगाएं. इलेक्ट्रॉनिक चीजों को कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करें.
कम दूरी पर जाने के लिए गाड़ी चलाना
गाड़ी से हमें सुविधा तो काफी ज्यादा मिलती है लेकिन इससे भी पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है. पेट्रोल और डीजल का धुआं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है. इसके लिए जरूरी है कि कम दूरी के लिए आप पैदल जाएं या साइकिल से जाएं.
स्मोकिंग और तंबाकू का कूड़ा
आपको शायद ही यह बात पता होगी कि स्मोकिंग हमारे नेचर के लिए एक चिंता का कारण है. सिगरेट बट्स में माइक्रोप्लास्टिक और खतरनाक केमिकल्स होते हैं जो मिट्टी और पानी के स्रोतों को प्रदूषित करते हैं.
पानी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना
लंबे समय तक नहाना, नल को खुला छोड़ देना, या डिशवॉशर में थोड़े से बर्तन धोना, ये सभी पानी बर्बाद करने वाली आदतें हैं.
बिना जरूरत के शॉपिंग करना
अक्सर लोग कम पैसों में सस्ते कपड़े खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा सस्ते कपड़ों में काफी खराब क्वालिटी के फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है. इन खराब फैब्रिक से जब कोई ड्रेस आदि बनाई जाती है तो उससे ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं. ऐसे में जरूरी है कि कम खरीदें, लेकिन बेहतर खरीदें. जरूरी है कि क्वालिटी पर खर्च करें.
यह भी पढ़ें- क्या आपका शरीर भी ‘नेचर डिफिसिट' का शिकार है? ये 7 संकेत बताते हैं कि आपको दवा नहीं, हरियाली की जरूरत है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं