विज्ञापन

क्या खाते हैं, कहां रहते हैं Elon Musk? इन पॉइंट में जानिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लाइफस्टाइल

करोड़ों की गाड़ियां और आलीशान बंगले छोड़ 400 बिलियन डॉलर के मालिक एलन मस्क टेक्सास में 50 हजार के प्रीफैब घर में रहते हैं.

क्या खाते हैं, कहां रहते हैं Elon Musk? इन पॉइंट में जानिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लाइफस्टाइल
एलन मस्क का साधारण सा घर. (Image NDTV)

आज के समय में हम सभी यही चाहते हैं कि हमारे पास पैसे आ जाएं तो हम बड़ा घर, बंगला, गाड़ी खरीद कर ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जिएंगे. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर इंसान, जिसके पास इतनी दौलत है कि वह दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर (Trillionaire) बन चुका है, वह कैसे घर में रहता होगा? आप शायद किसी बड़े महल या आलीशान विला की कल्पना कर रहे होंगे. लेकिन सच इसके बिल्कुल उलट है.

स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) आज के समय में दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. हाल ही में उनकी कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ (IPO) आने के बाद उनकी किस्मत में एक और बड़ा सितारा जुड़ गया और वह इतिहास के पहले ट्रिलियनेयर बन गए. लेकिन इतनी बेहिसाब दौलत होने के बावजूद, मस्क का रहन-सहन और उनका घर बेहद साधारण है. वह टेक्सास में सिर्फ 400 स्क्वायर फीट के एक छोटे से घर में रहते हैं. 

SpaceX ने बनाया दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर-

सबसे पहले बात करते हैं उस कामयाबी की, जिसने एलन मस्क को इस मुकाम पर पहुंचाया. SpaceX का आईपीओ आया. कंपनी ने अपने 55.5 करोड़ से ज्यादा शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बेचे, जिससे कंपनी ने करीब 75 बिलियन डॉलर जुटाए. इसके साथ ही स्पेसएक्स की कुल वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई. अगले ही दिन यानी शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया. स्टॉक करीब 20 फीसदी बढ़कर 162 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह से एलन मस्क की कुल संपत्ति (Net Worth), जिसमें उनके स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयर शामिल हैं, ट्रिलियन-डॉलर के पार चली गई. इस तरह वे दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गए जिनकी संपत्ति इस आंकड़े तक पहुंची है.

खाने में है मीठा पसंद-

मैं हर सुबह एक डोनट खाता हूं अभी भी ज़िंदा हूं. एक X पोस्ट में एलन मस्क ने शेयर किया था.

कितने घंटे सोते हैं एलन मस्क-

मस्क आम तौर पर सुबह करीब 7 बजे उठते हैं. उन्होंने लगभग 6 घंटे की नींद को अपना शुरुआती लक्ष्य पॉडकॉस्ट में बताया है, हालांकि प्रोडक्ट बनाने के व्यस्त दौर में अक्सर उनकी नींद इससे कम हो जाती है.

सिर्फ 50,000 डॉलर का घर- 

फॉर्च्यून (Fortune) मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही मस्क की संपत्ति आसमान छू रही हो, लेकिन उनका रोजमर्रा का आशियाना टेक्सास में एक छोटा सा प्रीफैब्रिकेटेड घर है. साल 2020 में जब मस्क कैलिफोर्निया छोड़कर टेक्सास शिफ्ट हुए, तो उन्होंने वहां अपनी लग्जरी प्रॉपर्टीज और आलीशान बंगले बेच दिए. हालांकि, उन्होंने ऑस्टिन के पास करीब 35 मिलियन डॉलर की कुछ संपत्तियां जरूर खरीदी हैं, लेकिन उनका घर स्पेसएक्स के स्टारबेस (Starbase) फैसिलिटी के पास बोका चिका, टेक्सास में स्थित है.

मस्क ने खुद साल 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने लिखा था, मेरा घर सचमुच बोका चिका/स्टारबेस में लगभग 50 हजार डॉलर (करीब 41 लाख रुपये) का एक छोटा सा घर है, जिसे मैं स्पेसएक्स से किराए पर लेता हूं. वैसे यह काफी शानदार है. 

यह छोटा सा घर एक हाउसिंग स्टार्टअप 'Boxabl' ने बनाया है, जिसका साइज सिर्फ 20 फीट गुणा 20 फीट (कुल 400 स्क्वायर फीट) है. एक स्थानीय वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस छोटे से घर के अंदर ही एक लिविंगिया, सोने के लिए बेडरूम स्पेस, एक छोटी सी किचन और एक बाथरूम है जिसमें टब और शॉवर दोनों की सुविधा है. एक आम आदमी के फ्लैट से भी छोटा यह घर किसी डिब्बे जैसा दिखता है.

क्या काम के आगे आराम की कोई जगह नहीं-

एलन मस्क का यह छोटा सा घर उनके काम करने के अनोखे तरीके को दिखाता है. मस्क हमेशा अपने बिजनेस और फैक्ट्रियों के करीब रहना पसंद करते हैं ताकि वे काम पर पूरा ध्यान दे सकें. साल 2023 में मस्क की जीवनी (Biography) लिखने वाले लेखक वाल्टर आइजैकसन ने इस घर के अंदर की एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने इसे बेहद सादा और बिना किसी तड़क-भड़क वाला दो बेडरूम का घर बताया था, जहां मस्क एक लकड़ी की साधारण टेबल पर बैठकर फोन कॉल्स किया करते थे.

मस्क की सादगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी मां मे मस्क (Maye Musk) ने भी इस साल की शुरुआत में उनके घर का एक मजेदार और हैरान करने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया था. मे मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा, घर के फ्रिज में कोई खाना नहीं रहता. जिस गैरेज में मैं सोई थी, वह दाईं तरफ है. शॉवर में सिर्फ एक ही तौलिया था, इसलिए मैंने उसे एलन के लिए छोड़ दिया. मेरे लिए यह सब ठीक था. जब मैं बच्ची थी, तब मैंने बिना नहाए कालाहारी रेगिस्तान में तीन हफ्ते बिताए थे. मेरे माता-पिता ने मुझे शायद इसी तरह के लग्जरी के लिए तैयार किया था. 
 

ये भी पढ़ें-  सिर्फ एक हम्म और बातचीत खत्म! साइकोलॉजिस्ट ने बताया क्यों आपका पार्टनर मैसेज में लिखता है Hmm

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, Elon Musk News, Elon Musk Life Mantra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com