- इस तरह दूर होगी ब्लोटिंग.
- कुछ फल पेट फूलने से दिलाते हैं राहत.
- अनानास भी है फायदेमंद.
Stomach Problems: कभी खानपान के चलते तो कभी एक ही जगह बहुत ज्यादा देर बैठे रहने या बेल्ट टाइट होने से भी पेट फूलने की दिक्कत होने लगती है. इसे ही ब्लोटिंग (Bloating) भी कहते हैं. कई लोगों का पेट हर समय ही ब्लोटेड नजर आने लगता है. आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां ऐसे फलों (Fruits) के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इन फलों के सेवन से रोज-रोज ब्लोटिंग नहीं होगी और ना ही पेट से गुड़-गुड़ की आवाजें आएंगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ब्लोटिंग कम करने वाले फल | Fruits That Reduce Bloating
संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा (Orange) पेट की सेहत के लिए अच्छा होता है. संतरे में पाए जाने वाला फाइबर और वॉटर कंटेंट दोनों ही ब्लोटिंग से राहत देने में असरदार हैं, साथ ही यह अच्छे गट बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ावा भी देते हैं.
पेट के लिए अच्छे फलों की गिनती में केला (Banana) भी शामिल है. कई स्टडीज भी इस बात का दावा करती हैं कि केले के सेवन से ब्लोटिंग की दिक्कत कम होती है. अगर आपको अक्सर ही पेट फूलने की दिक्कत रहती है तो आप दिन में 2 बार एक केला खा सकते हैं.
पपीता में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पेट की दिक्कतों को दूर करने में असरदार होते हैं. खासकर जब पेट फूलने की समस्या से ग्रस्त हों तो पपीता खाया जा सकता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है.
किवी
कैलोरी में कम और पोषक तत्वों से भरपूर किवी भी ऐसा फल है जो पेट में बनने वाली गैस (Stomach Gas) और पेट फूलने की दिक्कत को दूर रखता है. इसमें मौजूद हेल्दी एंजाइम्स और फाइबर पेट के लिए अच्छे साबित होते हैं.
डाइजेस्टिव एंजाइम्स से भरपूर अनानास ब्लोटिंग को दूर करता है. इसे आप स्मूदी बनाकर या फिर जूस निकालकर भी पी सकते हैं. इसके अलावा अनानास सादा खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. रोजाना इसके कुछ स्लाइसेस पेट की दिक्कतों से राहत देंगे.
छोटे बच्चों को लग जाए सर्दी-जुकाम तो ये घरेलू उपाय आएंगे काम, कुछ घंटों में ही बच्चे को मिलेगा आराम
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
काले रंग के को-ऑर्ड सेट में स्पॉट हुईं अनन्या पांडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं