- इस तरह ठीक होगा गले का दर्द.
- गले का इंफेक्शन भी होगा दूर.
- घर की चीजें आएंगी काम.
Throat Infection: मौसम ही ऐसा चल रहा है कि कब गला बैठ जाए, खराब हो जाए या फिर खराश महसूस होने लगे कुछ कह नहीं सकते. कभी बारिश होने लगती है तो कभी कड़क धूप, ऐसे में गले पर प्रभाव पड़ना तो लाजिमी है. छोटी-मोटी खांसी और गले की खराश (Sore Throat) के लिए घर की ही कुछ चीजों का सेवन किया जा सकता है. ये चीजें गले में हुए मौसमी इंफेक्शन को दूर करने में असरदार हैं, साथ ही इनसे गले में होने वाला दर्द (Throat Pain), खांसी, खराश और जलन की दिक्कत भी दूर होती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गले के इंफेक्शन के घरेलू उपाय | Throat Infection Home Remedies
नमक का पानी सबसे पहले गले को नमक के पानी से गरारा करें. इससे गले को आराम मिलेगा और जमा हुआ बलगम भी पिघल जाएगा. एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालकर गरारा किया जा सकता है.
शहदएक चम्मच में शहद (Honey) भरकर लें और खा लें. शहद खाना गले के इंफेक्शन में इसलिए फायदेमंद है क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और घाव भरने वाली दवाई जैसा असर दिखाता है. आप हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पी भी सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि एक साल से छोटे बच्चे को शहद ना दें.
मेथी
गले के इंफेक्शन और सूजन को दूर करने के लिए मेथी के दानों को पानी में उबालकर और इस पानी को छानकर पिया जा सकता है. मेथी में दर्द को कम करने वाले गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण सूजन और इंफेक्शन के फैलने को कम करते हैं.
एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच ही नमक डालकर गरारा करें. हल्दी (Turmeric) के औषधीय गुण गले की सूजन और खराश ठीक करने में मददगार होते हैं. इसमें पाए जाने वाले पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स गले के इंफेक्शन को तेजी से ठीक करते हैं.
चाय
बिना दूध वाली ऐसी कई चाय बनाई जा सकती हैं जो गले को राहत देती हैं. अदरक की चाय, दालचीनी की चाय या लौंग की चाय गले के इंफेक्शन में सबसे ज्यादा असरदार है. इसके अलावा कैमोमाइल टी, ग्रीन टी और पेपरमिंट टी भी पी जा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
काले रंग के को-ऑर्ड सेट में स्पॉट हुईं अनन्या पांडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं