Driving While Rain: भीषण गर्मी से राहत मिल गई है! दिल्ली-एनसीआर में अचानक से ही तेज हवा के साथ बारिश हुई जिसने मौसम को सुहाना कर दिया. हालांकि इस बारिश से गर्मी से कुछ हद तक तो राहत मिलेगी, लेकिन इसके साथ ही सड़क पर गाड़ी चलाना भी थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. बरसात के मौसम में गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी की गई लापरवाही भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं. बरसात के समय में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, विजिबिलिटी कम हो जाती है और तेज हवा की वजह से गाड़ी का बैलेंस भी बिगड़ सकता है.
ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में ड्राइविंग करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.
बारिश में गाड़ी चलाते समय किन बातों का रखें ध्यान ( What to keep in mind while driving in the rain)
स्पीडसबसे पहले गाड़ी चलाते समय उसकी स्पीड का ध्यान रखें. बारिश के समय पर टायर की पकड़ रोड़ पर ढ़ीली पड़ जाती है, जिस वजह से अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी फिसल सकती है. इसलिए बारिश के समय पर गाड़ी स्लो स्पीड में ही चलाएं और आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी बना कर रखें.
हेडलाइट और वाइपरबारिश के दौरान गाड़ी चलाते समय अपने गाड़ी के वाइपर और हेडलाइट को ऑन रखें. फिर चाहें आप दिन के समय ही गाड़ी चला रहे हैं. दरअसल बारिश के समय विजिबिलिटी स्लो हो जाती हैं, दूर की गाड़ियां साफ नहीं दिखाई देती हैं. गाड़ी चलाने से पहले गाड़ी के वाइपर को चेक कर लें, कई बार धुंधली विंडशील्ड एक्सीडेंट का कारण बन सकती है.
गड्ढों से बचेंगाड़ी चलाते समय सड़क के गड्ढों का ध्यान रखें, जल्दबाजी में गाड़ी ना चलाएं. कई बार रोड के गड्ढों पर पानी भर जाता था जो दूर से नजर नहीं आता और गड्ढे गहरे होने की वजह से गाड़ी और आपको नुकसान पहुंच सकता है. अगर किसी रोड पर पानी बहुत ज्यादा भरा हो तो बेहतर है कि आप अपना रास्ता बदल लें.
ओवरटेक से बचेंतेज हवाओं और बारिश के बीच ओवरटेक करने से बचें. कई बार तेज हवा की वजह से गाड़ी एक तरह खिंच सकती है. इसलिए बड़े ट्रक, बस या पेड़ों के पास से निकलते समय इन बातों का ध्यान रखे.
अगर आपको भी बारिश के मौसम में लान्ग ड्राइव का मजा लेना है तो आपको सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान और सावधानी बरतनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 3 दिन की बारिश के बाद बढ़ सकता है उमस, हीट स्ट्रोक और बीमारियों का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं