Diabetes Control: डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. खानपान में जरा सी भी लापरवाही ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. वहीं, बढ़ा हुआ शुगर लेवल समय के साथ बॉडी को गंभीर नुकसान पहुंचाने लगता है. जैसे इससे हृदय रोग, किडनी रोग, आंखों की समस्याएं आदि बढ़ सकती हैं. इसके अलावा हाई ब्लड शुगर आपकी स्किन पर भी बेहद खराब असर डालता है. ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अपने खानपान पर निगरानी रखना जरूरी है. वहीं, एक अच्छी बात यह है कि सही डाइट के साथ डायबिटीज की स्थिति में काफी हद तक सुधार भी किया जा सकता है. इसी कड़ी में डाइटिशियन श्वेता जे पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुछ खास डाइट टिप्स शेयर की हैं, जिन्हें फॉलो करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इस तरह खाएं फल
डाइटिशियन डायबिटीज पेशेंट्स को कोई भी फल खाने से पहले उसपर थोड़ी मात्रा में दालचीनी पाउडर छिड़ने की सलाह देती हैं. फलों में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. हालांकि, दालचीनी में ऐसे गुण होते हैं जो इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में फलों पर दालचीनी छिड़ककर खाने से स्वाद भी बढ़ता है और शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है.
रात में जल्दी खा लें खानाडाइटिशियन बताती हैं, डायबिटीज के मरीजों के लिए रात का खाना जल्दी खाना फायदेमंद होता है. रात में देर से खाना खाने से रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जिससे नींद में बाधा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, रात को 7 बजे तक भोजन कर लें.
हर मील के बाद करें ये कामडाइटिशियन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए हर बार खाना खाने के बाद 10 मिनट की सैर को जरूरी बताती हैं. इससे पाचन में सुधार होता है और शरीर में ग्लूकोज का उपयोग बढ़ा जाता है, जिससे भी शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
रोटी और चावल खाते हुए ध्यान में रखें ये बातज्यादातर भारतीय रोटी और चावल साथ में खाना पसंद करते हैं. यानी पहले वे रोटी खाते हैं और इसके बाद चावल. हालांकि, डाइटिशियन डायबिटीज पेशेंट्स को ऐसा न करने की सलाह देती हैं. श्वेता पांचाल बताती हैं, रोटी और चावल दोनों ही हाई कार्बोहाइड्रेट फूड हैं. ऐसे में इन्हें एक साथ खाने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अचानक बढ़ सकती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है. इसलिए, एक समय में केवल एक ही चीज खाएं-या तो रोटी या चावल. वहीं, अगर चावल का सेवन करना हो, तो इसके लिए ब्राउन राइस खाना ज्यादा बेहतर होता है. ब्राउन राइस में फाइबर अधिक होता है, साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है .
खाने से पहले फाइबरइन सब से अलग डाइटिशियन भोजन की शुरुआत फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों से करने की सलाह देती हैं. ऐसा करने से कार्बोहाइड्रेट के पाचन की गति धीमी होती है, जिससे खाने के बाद शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है. इसके लिए आप हर बार खाने से पहले थोड़ा सलाद खा सकते हैं.
डाइटिशियन के मुताबिक, डाइट में ये छोटे-छोटे बदलाव डायबिटीज की स्थिति में काफी सुधार कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं