Skin Care: स्किन केयर में आपने अक्सर ही कोलेजन का जिक्र सुना होगा. बहुत से प्रोडक्ट्स आजकल यही कहकर बेचे जाते हैं कि इनसे स्किन का कोलेजन बढ़ता है. लेकिन, कोलेजन होता क्या है? कोलेजन (Collagen) एक तरह का प्रोटीन है जो स्किन को मुलायम बनाए रखता है और स्किन की सेहत दुरुस्त रखता है. कोलेजन ना होने पर त्वचा ढीली पड़ने लगती है जिससे उसपर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में कोलेजन प्रोडक्शन या कोलेजन को फिर से रिस्टोर करने की कोशिश की जाती है. इसी बारे में बता रही हैं डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) डॉक्टर जुश्या सरीन. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में डॉ. जुश्या बता रही हैं कि किस तरह स्किन के नेचुरल कोलेजन को बूस्ट किया जा सकता है. आइए जानते हैं नेचुरल कोलेजन के लिए खानपान में कौन-कौनसे फूड्स शामिल किए जा सकते हैं.
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई खानपान से जुड़ी 3 बड़ी गलतियां, इन आदतों को छोड़ने की दी सलाह
फूड्स जिनसे त्वचा का नेचुरल कोलेजन बूस्ट होता है | Foods That Naturally Boost Collagen In The Skin
- डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार स्किन का कोलेजन बढ़ाने के लिए कोलेजन के रॉ मटीरियल को बढ़ाएं यानी खानपान में प्रोटीन (Protein) और विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं.
- इस बात का खास ध्यान रखें कि आप कोलेजन को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से दूर रहें. इसके लिए त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं और ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स खाएं. इससे कोलेजन का डिस्ट्रक्शन नहीं होगा.
- ब्रोकेन कोलेजन को नेचुरली रिपेयर करने के लिए दिन में 6 से 8 घंटे की नींद लें. पूरी नींद लेने पर ब्रोकेन कोलेजन बनने लगेगा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इन फूड्स को बनाएं खानपान का हिस्सा
प्रोटीन - कोलेजन बूस्ट करने के लिए खानपान में प्रोटीन से भरपूर फूड्स (Protein Rich Foods) को शामिल करें. इनमें लीन मीट, मछली, अंडे, मटर, दालें, ब्रोड बींस, छोले और सोयाबीन शामिल हैं.
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स - अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शामिल करके कोलेजन को बढ़ाया जा सकता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर सीफूड जैसे साल्मन, मैकेरल, टूना और सार्डिंस, सूखे मेवे और बीज जैसे अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट, प्लांट ऑयल्स जैसे अलसी के बीजों का तेल, सोयाबीन तेल और कनोला ऑयल का सेवन किया जा सकता है.
विटामिन सी - कोलेजन प्रोडक्शन के लिए सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरे, कीवी, नींबू, ग्रेपफ्रूट, बेल पेपर्स, स्ट्रॉबेरीज, टमाटर, ब्रोकोली, ब्रुसेल स्प्राउट्स, कैबेज, गोभी और सफेद आलू को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं