Vitamin B12 Deficiency: हमारे शरीर के लिए अलग-अलग विटामिन जरूरी होते हैं. इनमें से किसी भी विटामिन की कमी हुई तो शरीर में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं और नुकसान पहुंचता है. ठीक इसी तरह एक विटामिन की कमी से लोगों के चेहरे पर काले धब्बे होने लगते हैं. इसके अलावा चेहरे की पूरी रौनक भी कम हो जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि उस विटामिन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं और इसके घरेलू नुस्खे क्या हैं.
विटामिन बी-12 की कमी
इस विटामिन का नाम बी-12 है, जिसकी कमी से कई तरह की परेशानियां होती हैं. इसके अलावा विटामिन सी, विटामिन डी और मेलानिन की कमी से भी ये समस्या होती है. पिछले कुछ सालों में काफी लोगों में विटामिन बी-12 की कमी देखी गई है. महिलाओं में डार्क स्पॉट और झाइयों की समस्या भी इसी के चलते होती है. ऐसे में इस विटामिन की कमी को पूरा करना काफी जरूरी है. कई लोग इसके लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन आप घरेलू नुस्खों से भी ये काम कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये बीज आएंगे आपके काम
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों (Flax Seeds for Vitamin B12) का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये बीज इस विटामिन को बढ़ाने में मदद करते हैं. इन बीजों का पाउडर बनाकर आप ले सकते हैं, साथ ही इन्हें भूनकर भी खाया जा सकता है. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ तमाम पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा घर पर रखा दूध और दही ले सकते हैं. इन डेयरी प्रोडक्ट्स से इस विटामिन की कमी दूर हो सकती है.
ये चीजें भी हैं सोर्स
नॉनवेज खाने वाले लोगों के लिए विटामिन बी12 के कई सोर्स हो सकते हैं. इसमें अंडा, मछली और चिकन जैसी चीजें शामिल हैं. इनमें काफी ज्यादा मात्रा में ये विटामिन पाया जाता है. अगर आपको ज्यादा दिक्कत हो रही है तो आप इसके लिए अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं. डॉक्टर की सलाह पर विटामिन सप्लीमेंट्स भी लिए जाते हैं.
अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे या फिर झाइयां हो रही हैं तो आप इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. जिनमें नींबू, संतरा, कीवी और बाकी खट्टे फल शामिल हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं