How to detox fatty liver quickly: आज के समय में फैटी लिवर एक आम समस्या बन चुकी है, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके पीछे अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल को सबसे बड़ी वजह बताते हैं. अब, लिवर शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है, जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है. ऐसे में अगर लिवर कमजोर हो जाए, तो पूरे शरीर के फंक्शन में दिक्कतें होने लगती हैं, जिससे आपको एक साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, एक राहत की बात यह है कि जिस तरह गलत खानपान से लिवर पर फैट बढ़ने लगता है, ठीक उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन इस फैट को कम कर लिवर को डिटॉक्स करने में भी असर दिखा सकता है. हाल ही में मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास ड्रिंक शेयर की है, जो फैटी लिवर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं ये ड्रिंक न केवल लिवर को डिटॉक्स करती है, बल्कि उसे धीरे-धीरे रिपेयर करने में भी असर दिखाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका, साथ ही जानेंगे फैटी लिवर के मरीजों के लिए ये किस तरह फायदेमंद हो सकती है.
नाखून पर सफेद लाइन आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया कैल्शियम की कमी नहीं ये होती है बड़ी वजह
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चाहिए होंगी ये चीजें
- फैटी लिवर पर असरदार इस खास ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच मिल्क थिसल
- आधा चम्मच कालमेघ
- एक चुटकी काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1/4 चम्मच हल्दी और
- 200ml गुनगुने पानी की जरूरत होगी.
- इसके लिए आपको केवल सभी चीजों को 200ml गुनगुने पानी में डालकर 10-15 मिनट तक छोड़ देना है.
- तय समय बाद एक बार चम्मच की मदद से पानी को चला लें.
- पानी को छानें और रोज सुबह खाली पेट पिएं.
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, यह ड्रिंक शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर करती है, साथ ही शरीर के अग्नि तत्त्व यानी पाचन क्रिया को सक्रिय करती है. इससे लिवर पर फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है और टॉक्सिन्स बाहर आने लगते हैं.
किन बातों का ध्यान रखें?- श्वेता शाह बताती हैं, ये ड्रिंक बहुत प्रभावशाली है. हालांकि, इसे हफ्ते में केवल 5 दिन ही पिएं.
- वहीं, अगर आप पहले से कोई दवाई ले रहे हैं या आपको गैस, एसिडिटी, लो बीपी या पित्त की समस्या है, तो इस ड्रिंक के सेवन से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं