Pink And Soft Lip Mask: मौसम में बदलाव होते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. सबसे ज्यादा नुकसान हमारे होंठों को होता है. कई लोगों के होंठ पपड़ीदार हो जाते, तो कुछ के होंठों से खून तक निकलने लगता है. ये समस्या कई बार काफी तकलीफ देने वाली होती है. शुरुआत में होंठ बहुत सूखे और पपड़ीदार महसूस होते हैं अगर इस स्टेज पर इनका इलाज नहीं होता है, तो ये परेशानी बढ़ जाती हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं, क्योंकि आज हम आपको आयुर्वेदिक डॉ. मनोज दास द्वारा बताएं नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने होंठों को मुलायम और गुलाबी बना सकते हैं.
आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो कहा कि आप बहुत ही आसानी से किचन में मौजूद चीजों से लिप मास्क को बना सकते हैं. इससे आपके होंठों के रंग में भी सुधार होगा. डॉक्टर का कहना है कि आपको घी लेना है, घी अगर गाय का मिल जाएगा तो और बढ़िया रहेगा.
यहां देखें पोस्टः
कैसे बनाएं लिप मास्क- (How To Make Lip Mask)
सामग्री-
- गाय का देसी घी
- चुकंदर का रस
- बादाम रोगन तेल
विधि-
इन सभी चीजों को मिला लेना है. आपको मिलाने में थोड़ा परेशानी हो सकती है, लेकिन लगातार मिलाने से ये सब चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएंगी. इस तरह लिप मास्क तैयार हो जाएगा. आपको इस मास्क को रात में लगाना है और इसे बिना साफ किए हुए ही सो जाना है. अलगे दिन सुबह आपके होंठ सॉफ्ट और नेचुरली पिंक नजर आएंगे. इस मास्क को आप होंठ ठीक होने तक रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं.
लिप मास्क को लगाने के फायदे- Lip Mask Lagane Ke Fayde:
1. रूखे और फटे होंठ-
इस लिप मास्क को लगाने से रूखे और फटे होंठों को ठीक करने में मदद मिल सकती है.
2. नेचुरल कलर-
अगर आपके होंठ काले पड़ गए हैं, तो इस मास्क को लगाने से होंठों के प्राकृतिक रंग को निखारने में मदद मिलेगी.
3. सॉफ्ट होंठ-
कई बार हमारे होंठ पपड़ीदार हो जाते हैं, इस मास्क को लगाने से होंठों को मुलायम बना सकते हैं.
4. होंठ फूले हुए नजर आएंगे-
इस होममेड लिप मास्क को लगाने से होंठ फूले हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- Republic Day 2026 Wishes: देशभक्ति की आग जला देंगी ये तिरंगा शायरी, इन कोट्स को भेजकर दीजिए अपनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...