जब भी हम किसी शहर की पहचान की बात करते हैं, तो दिमाग में लखनऊ के कबाब, आगरा का पेठा या बनारस की साड़ी आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से जिले ने अपनी मिठास से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है? हम बात कर रहे हैं महाराजगंज की, जिसे अब लोग प्यार से ‘City of Honey' यानी ‘शहद की नगरी' कहने लगे हैं. तो चलिए जानते हैं क्यों खास है यहां का शहद.
कैसे महाराजगंज बना शहद का हब- (How Maharajganj became a honey hub)
महाराजगंज जिले की सबसे खास बात इसकी हरियाली है. यहां चारों तरफ लहलहाते खेत और फूलों से भरी फसलें नजर आती हैं. मधुमक्खियों को जीवित रहने और शहद बनाने के लिए जिस तरह का शांत और प्राकृतिक माहौल चाहिए, वह यहां भरपूर है.
क्यों खास है यहां का शहद? (Why is the honey here special)
बाजार में मिलने वाले ज्यादातर शहद में चीनी की चाशनी की मिलावट की शिकायत रहती है, लेकिन महाराजगंज का शहद अपनी शुद्धता के लिए जाना जाता है. फूलों के प्राकृतिक रस से तैयार यह शहद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यही वजह है कि यहां का शहद अब आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़े शहरों में भी सप्लाई किया जा रहा है.
Photo Credit: File Photo
किसानों के लिए 'लिक्विड गोल्ड' बना शहद-
महाराजगंज के स्थानीय लोगों और किसानों के लिए शहद अब किसी 'सोने' से कम नहीं है. किसान अपने खेतों के पास मधुमक्खी के बक्से रखते हैं. इन बक्सों से न केवल शुद्ध शहद मिलता है, बल्कि मोम (Wax) और रॉयल जेली जैसे अन्य उत्पाद भी मिलते हैं, जिनकी बाजार में भारी डिमांड है.
शहद खाने के फायदे- Shahad Khane Ke Fayde:
शहद एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने, गले की खराश कम करने, पाचन में सुधार और एनर्जी बढ़ाने में मददगार है.
ये भी पढ़ें- Lip Balm vs Lip Mask: लिप बाम और लिप मास्क में क्या है अंतर? क्या दोनों एक ही हैं, जानें...
क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read