Bollywood Saree Look: बॉलीवुड और इसकी फिल्मों का असर न केवल हमारी सोसाइटी पर रहा है बल्कि फैशन और स्टाइल पर भी रहा है. हमेशा से लोग खासकर महिलाएं और लड़कियां वहीं पहनना-ओढना पसंद करती हैं, जो फिल्मों में उनकी फेवरेट हीरोइन पहनती हैं. बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस रहीं जिनके कुछ आइकोनिक लुक्स आज भी फैशन को इंफ्लुएंस करते हैं और आज भी उनका स्टाइल और वो फैब्रिक्स ट्रेंड का हिस्सा हैं. आज हम बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेसेस के कुछ ऐसे ही आइकॉनिक लुक्स की बात कर रहे हैं जो आज भी फैशन का हिस्सा हैं.
बॉलीवुड के आइकॉनिक लुक्स | Iconic Looks Of Bollywood Actress
रेखा गोल्डन कांजीवरम लुक
रेखा की सिल्क साड़ियां रॉयल लुक क्रिएट करती थीं. सिल्क साड़ियां हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं. आज भी टिश्यू सिल्क या हैंडलूम सिल्क के साथ में महिलाएं स्टाइलिश ब्लाउज पहन उस फैशन को फॉलो करती हैं, जो एवरग्रीन रेखा ने शुरू किया था.

चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक
चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के लुक ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ियों को मेनस्ट्रीम फैशन में फिर से पॉपुलर बना दिया. अब भी त्योहारों में या शादियों में ब्राइट कलर की साउथ सिल्क साड़ियां ट्रेंड में हैं.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट- शिफॉन साड़ी लुक
फिल्म में आलिया भट्ट की कंटेंपरेरी स्टाइलिंग वाली हल्के रंगों की शिफॉन साड़ियों ने युवा दर्शकों के बीच हल्के वजन की साड़ियों को फिर से ट्रेंडी बना दिया. आज लड़कियां हल्के रंगों की शिफॉन साड़ियां, स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर करती हैं.

दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस गोल्डन साड़ी
फिल्म दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा के गोल्डन साड़ी लुन ने फैशन में नया चैप्टर ऐड कर दिया था. उनके इस देसी गर्ल लुक ने मॉडर्न साड़ी को कॉकटेल पार्टियों के लिए परफेक्ट बना दिया.

Photo Credit: X@AmanDVSJ
चांदनी में श्रीदेवी: व्हाइट शिफॉन साड़ी
श्रीदेवी का चांदनी में वह व्हाइट शिफॉन साड़ी लुक आज भी महिलाओं को प्रभावित करता है. नरम शिफॉन की ड्रेपिंग और सिंपल स्टाइलिंग आज भी पार्टियों की जान हैं. मॉर्डन लुक क्रिएट करने के लिए आज की लड़कियां लाइट वेट का शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी या लहंगे के साथ हल्के गहने पहन पार्टी की जान बन जाती हैं.

इसे भी पढ़ें: कैसे पता करें कि तरबूज मीठा है या नहीं? खरीदते समय करना होगा ये काम, 5 सेकंड में चल जाएगा पता!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं