विज्ञापन

दिल्ली NCR में बच्चों के साथ बिताना है शानदार वीकेंड? ये 4 जगहें बना देंगी आपकी छुट्टी को यादगार

Budget Friendly Kids Outing: क्या आप भी अपने बच्चों को इस वीकेंड ऐसी जगह लेकर जाना चाहते हैं, जो न सिर्फ घूमने बल्कि, उन्हें कुछ सिखाने में भी मदद कर सकें, तो इस आर्टिकल में जानें वो 4 जगह.

दिल्ली NCR में बच्चों के साथ बिताना है शानदार वीकेंड? ये 4 जगहें बना देंगी आपकी छुट्टी को यादगार
Weekend Picnic Spots: बच्चों को वीकेंड पर कहां लेकर जाएं. (AI Generated Image)

Best Places for Kids Noida-Delhi: वीकेंड का नाम लेते ही बच्चे खुशी से झूम उठते हैं. मम्मी-पापा के लिए सबसे बड़ा टास्क होता है वीकेंड पर बच्चों को संभालना. क्योंकि हर शनिवार-रविवार वही पुराना सवाल आज कहां चलें?. अगर आप भी दिल्ली, नोएडा या गुड़गांव में रहते हैं और वही मॉल-सिनेमा देख-देखकर बोर हो गए हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको 4 ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वीकेंड पर बच्चों को कहां लेकर जाएं-  (Where to take the kids on the weekend)

​1. जंगल ट्रेल- 

​नोएडा के सेक्टर 91 में बना जंगल ट्रेल (Jungle Trail) आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां करीब 500 टन लोहे के कबाड़ (Scrap) से 700 से ज्यादा जानवरों की मूर्तियां बनाई गई हैं. 20 एकड़ में फैले इस पार्क में बच्चे हाथी, शेर और जिराफ देख सकते हैं, जो बिल्कुल असली जैसे लगते हैं. यह जगह बच्चों को यह सिखाने के लिए बेस्ट है कि कैसे बेकार चीजों से भी खूबसूरत दुनिया बनाई जा सकती है.

​2. नेशनल रेल म्यूजियम- 

​अगर आपके बच्चे को छुक-छुक गाड़ी पसंद है, तो नेशनल रेल म्यूजियम से बेहतर कुछ नहीं. यहां पुराने जमाने के शाही इंजन और डिब्बे खड़े हैं. लेकिन बच्चों की सबसे पसंदीदा चीज है यहां की टॉय ट्रेन (Toy Train). पूरे म्यूजियम का चक्कर लगाने वाली इस छोटी रेलगाड़ी में बैठकर बच्चे खूब मस्ती कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​3. नेहरू तारामंडल- 

तारों की दुनिया की सैर कराने के लिए आप अपने बच्चों को नेहरू तारामंडल ले जा सकते हैं.  ​यहां के डोम थिएटर में जब लाइट बंद होती है और छत पर तारे और गैलेक्सी नजर आती है, तो बच्चे हैरान रह जाते हैं. यहां स्पेस से जुड़ी कई फिल्में दिखाई जाती हैं जो हिंदी और इंग्लिश दोनों में होती हैं. 

​4. सुंदर नर्सरी (हुमायूं मकबरे के पास) 

​अगर आप भीड़भाड़ से दूर खुली हवा में सांस लेना चाहते हैं, तो सुंदर नर्सरी जाइए. इसे दिल्ली का 'सेंट्रल पार्क' भी कहा जाता है. यहां बड़े-बड़े घास के मैदान हैं, सुंदर झीलें हैं और बच्चों के दौड़ने के लिए बहुत जगह है. आप घर से चटाई और कुछ खाने-पीने का सामान ले जाकर यहां बढ़िया पिकनिक मना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कमरा साफ है फिर भी Messy क्यों लगता है? ये छोटी गलतियां खराब कर रही हैं आपके घर की Vibe

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com