विज्ञापन

बाथरूम से आती ही सीलन की बदबू, साबुन के खाली रैपर के साथ रखें ये 1 चीज, घुसते ही आएगी होटल वाली खुशबू

Natural Air Freshener: क्या आप भी अपने बाथरूम से आने वाली सीलन की बदबू से परेशान है, अगर हां तो इस घरेलू उपाय को अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

बाथरूम से आती ही सीलन की बदबू, साबुन के खाली रैपर के साथ रखें ये 1 चीज, घुसते ही आएगी होटल वाली खुशबू
Bathroom Odor Solution: बाथरूम की बदबू को दूर करने का आसान तरीका. (AI Generated Image)

Bathroom Ki Badbu Kaise Hataye: घर का बाथरूम वो जगह हैं जो आपके घर की सफाई को बताता है. लेकिन कई बार बाथरूम चमक रहा होता है लेकिन अंदर घुसते ही अजीब सी बदबू आती है. अक्सर हम बाथरूम को साफ तो रखते हैं, लेकिन वहां की नमी और वेंटिलेशन की कमी के कारण एक अजीब सी 'मस्टी' स्मेल (Musty Smell) बनी रहती है. जहां महंगे एयर फ्रेशनर भी काम नहीं आते हैं. ऐसे में आप इन घरेलू उपाय को अपना कर इससे राहत पा सकते हैं. 

​साबुन के खाली रैपर का नुस्खा- (Empty soap wrapper hack)

​हम सभी साबुन का इस्तेमाल करते हैं और उसके कागज वाले रैपर या बॉक्स को तुरंत डस्टबिन में डाल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन रैपरों में साबुन की खुशबू काफी लंबे समय तक बसी रहती है? जी हां बिल्कुल सही सुना.

​कैसे करें इस्तेमाल-

​साबुन के उन खाली रैपरों को फेंकने के बजाय इकट्ठा करें. ​अब इन रैपरों के अंदर कपूर (Camphor) की दो गोलियां डाल दें. ​इस रैपर को अच्छी तरह बंद करके बाथरूम के किसी कोने में या वॉशबेसिन के नीचे छिपाकर रख दें. ​कपूर की अपनी एक ताजी महक होती है जो बैक्टीरिया को खत्म करती है और साबुन के रैपर की भीनी-भीनी खुशबू के साथ मिलकर यह एक नेचुरल एयर फ्रेशनर का काम करती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​खुशबू के लिए अपनाएं ये अन्य ट्रिक्स-

​1. बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल-

एक छोटी कांच की कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें. इसमें अपनी पसंद के किसी भी तेल की 4-5 बूंदें डाल दें. बेकिंग सोडा बाथरूम की सारी बदबू को सोख लेगा और तेल अपनी खुशबू फैलाएगा.

​2. नेफ्थलीन बॉल्स- 

अक्सर लोग फिनाइल की गोलियां (Naphthalene balls) सीधे नाली पर डाल देते हैं. इसके बजाय, इन्हें एक छोटी जालीदार थैली में डालकर सिंक के पास लटका दें. इससे इनकी महक ज्यादा देर तक टिकती है.

​3. सूखी कॉफी- 

अगर बाथरूम में बहुत ज्यादा सीलन है, तो एक छोटी डिब्बी में सूखी कॉफी पाउडर भरकर रख दें. कॉफी नेचुरल तरीके से बदबू को खत्म करने की ताकत रखती है.

ये भी पढ़ें- Matka Cleaning Tips: मटके के पानी से आ रही है अजीब महक? जानें साफ करने का सही तरीका

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com