झड़ते बालों से हैं परेशान? ये आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक वरदान से कम नहीं, जानें कैसे करना है तैयार  

Balo Ka Jhadna Kaise Roke: बालों की नेचुरल ग्रोथ के लिए मेथी और रोजमैरी से तैयार यह हेयर टॉनिक किसी के लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकता है. इस आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक का इस्तेमाल कब और कैसे करना है, इस लेख में स्टेप बाय स्टेप जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hair Fall Remedies: आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक झड़ते बालों की समस्या को करेगा दूर.

Hair Care Tips: वेट लॉस (Weight Loss) की तरह हेयर फॉल (Hair Fall) भी लोगों के लिए एक आम समस्या है. जितनी तेजी से लोग वेट लॉस करने को लेकर चिंतित हुए. ठीक वैसे ही अब लोग अपने झड़ते बालों से चिंता में आ गए हैं. अब तो मार्केट में हेयर ग्रो (Hair Treatment) करने के कई तरीके आ चुके हैं. वहीं, जिनके बाल ज्यादा झड़ गए हैं, वो विग का सहारा ले रहे हैं. कुछ बालों का सीरम लगाकर नए बाल उगा रहे है. यानी लोग सिर पर बालों को रोकने के लिए केमिकल का भी खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं.

इतना ही नहीं महंगे-महंगे शैंपू लगा रहे हैं, बावजूद इसके लोगों के बाल झड़ने की समस्या खत्म नहीं हो रही है. बालों के हल्के होने, उनके सूखने और गंजेपन की वजह से लोगों में आत्मविश्वास में भी कमी आ रही है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको बताने जा रहे बालों को झड़ने से रोकने का आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Hair Tonic). इससे बालों की नेचुरल ग्रोथ होगी. कैसे चलिए जानते हैं.

बालों की नेचुरल ग्रोथ के लिए मेथी और रोजमैरी से तैयार यह हेयर टॉनिक किसी के लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकता है. यह हेयर टॉनिक किसी भी केमिकल के मुकाबले ज्यादा असरदार और ना के बराबर नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे तैयार करना है ये हेयर टॉनिक.

सामग्री-  (Ayurvedic Hair Tonic)

  • 1-2 चम्मच मेथी के बीच
  • 2 चम्मच सूखी हुई रोजमेरी की पत्तियां
  • 2 चम्मच सूखा हुआ आंवला
  • 1 गिलास पानी
  • नारियल तेल
  • अलसी के बीज


कैसे तैयार करें हेयर टॉनिक?  (How to Prepare Ayurvedic Hair Tonic)
मेथी और अलसी के बीज बराबर मात्रा में लें. सूखा आंवला लें और एक गिलास पानी में 2 चम्मच नारियल तेल डालें. इसके बाद इस मिक्सर को अच्छी तरह उबालें. एक गिलास पानी जब तक आधा गिलास ना हो जाए तब तक इसे उबालते रहें. फिर इसे छान लें और फिर आपके सामने एक पेस्ट तैयार हो जाएगा.

कैसे करना है इस्तेमाल-  (How to Ayurvedic Hair Tonic)

जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे सप्ताह में 3 बार अपनी बालों की जड़ों में लगाएं. इसे आप रूई की मदद से बालों में लगाएं और कुछ घंटों के लिए बालों को ऐसे ही छोड़े. फिर सादे पानी से सिर को धो लें. कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट देखने को मिल जाएगा. ऐसा करने से पहले एक बार हेयर एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.  

ये भी पढ़ें- आपकी ये आदतें बना रही हैं आपके बच्चे को जिद्दी, इस तरह बच्चों को दिखाएं सही दिशा

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Ghaziabad 3 Sisters Case: Note लिखते समय क्या सोच रही थी बहनें? हैंडराइटिंग से क्या बता रहे Expert?
Topics mentioned in this article