विज्ञापन

​बालकनी में कबूतरों की बीट और गंदगी से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दुम दबाकर भागेंगे Pigeons

​Kabutar Bhagane Ke Gharelu Upay: क्या आप भी अपने घर की बालकनी में कबूतरों की बीट और गंदगी देख-देख कर परेशान हो गए हैं, तो किचन में मौजूद इन तरीकों से झट से पाएं राहत.

​बालकनी में कबूतरों की बीट और गंदगी से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दुम दबाकर भागेंगे Pigeons
Pigeons Home Remedies: बालकनी से कबूतरों को कैसे भगाएं. (AI Generated Image)

How To Get Rid Of Pigeons: आपने अक्सर देखा होगा कि फ्लैट्स में रहने वाले लोग अपनी बालकनी को बहुत चाव से सजाते हैं. सुंदर-सुंदर पौधे और बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था करते हैं. लेकिन दिल्ली जैसे शहरों एक सबसे बड़ी मुसीबत देखी जाती है वो है बालकनी में कबूतरों का आतंक! क्योंकि कबूतर हमारी सुंदर बालकनी को अपना परमानेंट ठिकाना बना लेते हैं. वे न केवल वहां घोंसला बनाकर अंडे दे देते हैं, बल्कि हर तरफ बीट और गंदगी फैला देते हैं. इसकी वजह से बालकनी से इतनी तेज बदबू आने लगती है कि वहां पैर रखने का भी मन नहीं करता. गर्मियों के दिनों में तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए भगाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. 

कबूतरों को कैसे भगाएं- (Kabutar Ko Kaise Bhagaye)

​1. पुरानी सीडी- 

​कबूतरों को भगाने का सबसे आसान और फ्री का तरीका है आपके घर में बेकार पड़ी पुरानी सीडी. ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल फर्म 'सेफगार्ड पेस्ट कंट्रोल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कबूतरों को ऐसी चीजों से बहुत डर लगता है जो चमकती हैं या हवा में हिलती-डुलती हैं.

​क्या करें- आपको बस इतना करना है कि कुछ पुरानी सीडी लें और उन्हें धागे की मदद से अपनी बालकनी की रेलिंग या दीवारों के पास लटका दें. जब हवा चलेगी तो ये सीडी हिलेंगी और इन पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट होकर चमकेगी. यह तेज लाइट जब कबूतरों की आंखों पर पड़ेगी, तो वे डर जाएंगे और आपकी बालकनी का रुख नहीं करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

​2. मसाले- 

​कबूतरों को भगाने में आपके किचन के मसाले भी मदद कर सकते हैं. अमेरिकी बर्ड कंट्रोल एक्सपर्ट 'Bird-X' की एक रिसर्च में सामने आया है कि कबूतरों की सूंघने की शक्ति यानी क्षमता बहुत तेज होती है. उन्हें कुछ खास तरह की तेज और तीखी गंध से सख्त नफरत होती है.

​क्या करें- अपने किचन में जाएं और काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर या दालचीनी पाउडर ले आएं. अब इन मसालों को बालकनी के उन कोनों और रेलिंग पर अच्छी तरह छिड़क दें जहां कबूतर आकर बैठते हैं. इसके अलावा आप पानी में थोड़ा सा सिरका (Vinegar) मिलाकर एक स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं और इसे बालकनी के कोनों में छिड़क सकते हैं. इसकी तीखी महक से कबूतर तुरंत भाग जाएंगे.

​3. एल्युमिनियम फॉयल-

किचन में रखा एल्युमिनियम फॉयल कबूतर भगाने में मदद कर सकता है. पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट 'नॉर्थवेस्ट एक्सटर्मिनेटिंग' के अनुसार, रेलिंग या खिड़की के किनारों पर अगर एल्युमिनियम फॉयल की पट्टियां बांधी जाएं, तो इनसे भी सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट होती है जो पक्षियों को डराकर दूर रखती है.

ये भी पढ़ें- गर्मी-ट्रैफिक को जाइए भूल, वीकेंड पर प्लान करें शहर के पास के ये शांत और लग्जरी स्टेकेशन

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com