Diabetes Diet: डायबिटीज लाफस्टाइल से जुड़ी ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. डायबिटीज की दिक्कत ठीक नहीं होती है लेकिन अच्छे संतुलित खानपान से और अच्छी जीवनशैली की आदतों को आजमाकर इसे मैनेज किया जा सकता है. अक्सर ही खाना खाने के बाद लोगों को ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) की दिक्कत होती है. ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी का कहना है कि आप आंवले का सेवन कर सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर खाना खाने के बाद आंवला खाया जाए तो इससे खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है और सामान्य बना रहता है. ऐसे में यहां जानिए इस सुपरफूड के बारे में.
एक्सपर्ट ने बताया एक्ने और झाइयों को कम करने के लिए कैसे बनाएं फेस पैक, कम होने लगेंगे दाग-धब्बे
ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए आंवला | Amla To Manage Blood Sugar
न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी बताती हैं कि आंवला एक सुपरफूड है जिसे इंडियन गूजबेरी (Indian Gooseberry) भी कहा जाता है. यह विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस होता है और पूरे साल बाजार में मिलता है. आंवला के सेवन से ना सिर्फ खाने के बाद शुगर लेवल्स सामान्य बने रहते हैं बल्कि यह फास्टिंग शुगर लेवल्स को भी कंट्रोल करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी हैं फायदे
- आंवला में पाए जाने वाले विटामिन सी के गुण कोलाजन बूस्ट करने में मददगार होते हैं. इससे स्किन को ग्लो भी मिलता है.
- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते आंवला के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलता है.
- क्रोमियम की मात्रा मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में असरदार होती है. इसके फायदे ब्लड शुगर मैनेज करने में भी नजर आते हैं.
- कैल्शियम और आयरन से भरपूर होने के चलते आंवला खाने पर बालों को मजबूती मिलती है, नाखून मजबूत होते हैं और हड्डियों की सेहत दुरुस्त रहती है.
- आंवला में फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है. आंवला के सेवन से गट हेल्थ भी बेहतर होने लगती है.

Photo Credit: iStock
डाइट में कैसे शामिल करें आंवलाआंवला को डाइट का हिस्सा बनाने के लिए इसे कच्चा खाया जा सकता है. अपने खाने के साथ ही आंवला का एक छोटा टुकड़ा लेकर खाया जा सकता है. इसका खट्टा स्वाद खाने के साथ बेहद अच्छा लगता है.
आंवले के रस का सेवन किया जा सकता है. अपने दिन की शुरुात आंवला शॉट्स के साथ की जा सकती है. इससे आपके दिन की शुरुआत एनर्जी के साथ होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं