Best storage ideas for clothes: सुबह-सुबह ऑफिस के लिए लेट हो रहे हों और फेवरेट शर्ट न मिले, तो पूरा दिन और मूड खराब हो जाता है. अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा होता है. क्योंकि ज़्यादातर लोग अलमारी को कपड़ों से ठूस-ठूस कर भर देते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि काम की चीज़ कभी वक्त पर नहीं मिलती. अगर आपकी अलमारी भी कबाड़खाना बन गई है, तो इन आसान घरेलू तरीके अपनाकर अपनी अलमारी को करें ऑर्गनाइज.

अलमारी में कपड़े कैसे रखें- (How to store clothes in the wardrobe)
1. कपड़े रोल करके रखें-
टी-शर्ट, पजामे और जिम के कपड़ों को तह (fold) करने के बजाय रोल करके रखें. रोल करने से कपड़े कम जगह घेरते हैं और उनमें सिलवटें (creases) भी कम पड़ती हैं. साथ ही, अलमारी की गहराई का पूरा इस्तेमाल हो पाता है.
3. सीढ़ी नुमा-
कपड़ों को एक-दूसरे के ऊपर रखने के बजाय 'फाइल' की तरह लाइन से सटाकर रखें. इससे आपको अलमारी खोलते ही सारे कपड़े एक साथ दिख जाएंगे. जब आप एक शर्ट निकालेंगे, तो बाकी की तह नहीं बिगड़ेगी.
3. हैंगर-
शर्ट, सूट और महंगी साड़ियों को हमेशा हैंगर में लटकाएं. एक ही हैंगर में 2-3 कपड़े न फंसाएं, इससे कपड़े दब जाते हैं और प्रेस खराब हो जाती है.

4. बास्केट-
मोजे, रुमाल और अंडरगारमेंट्स जैसे छोटे सामान के लिए छोटे प्लास्टिक बॉक्स या टोकरियों का इस्तेमाल करें. इन्हें अलमारी के शेल्फ पर रख दें. इससे छोटे सामान इधर-उधर नहीं बिखरेंगे और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएंगे.
5. रंग के हिसाब-
यह तरीका अलमारी को प्रोफेशनल लुक देता है. सफेद कपड़े एक तरफ, नीले एक तरफ और काले एक तरफ रखें. इससे न केवल अलमारी सुंदर लगती है, बल्कि मैचिंग कपड़े ढूंढना बहुत आसान हो जाता है.
6. दरवाज़ों-
अलमारी के दरवाजों के अंदर की तरफ हुक्स लगवाएं. यहां आप अपनी बेल्ट, स्कार्फ, टाई या छोटे पर्स लटका सकते हैं. यह वो जगह है जिसे हम अक्सर खाली छोड़ देते हैं, लेकिन यह स्टोरेज के लिए बेस्ट है.
7. सेट बनाकर-
कोशिश करें कि अपनी पसंदीदा कुर्ती के साथ उसका प्लाजो या दुपट्टा साथ में ही रखें. जब आप पूरे 'सेट' को एक साथ रखते हैं, तो आपको मैचिंग ढूंढने में टाइम नहीं लगेगा.
ये भी पढ़ें- सोने से महंगी चाय! एक चुटकी चाय की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार
क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं