बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जहां जाती हैं, वहां उनकी खूबसूरती के दिवाने मिल ही जाते हैं. हो भी क्यों ना उनकी फैन लिस्ट है ही इतनी लंबी. हाल ही में जब पेरिस फैशन वीक में सुपरस्टार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने लोरियल पेरिस के लिए रैंप वॉक किया, तो उन्होंने वाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. इस ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही थी और उनके इस पहनावे ने सभी का दिल जीत लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद ऐश्वर्या एक और लोरियल इवेंट के लिए दुबई रवाना हो गई और वहां भी उनके स्टाइल ने उनके फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया. सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट आदित्य शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें ऐश्वर्या एक ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस पहने हुए दिख रही थी. ऐश की इस ब्लैक ड्रेस पर बेहद ही खूबसूरत बॉर्डर डिजाइन किया हुआ था. लटकते हुए झुमके और एक कॉकटेल रिंग के कॉम्बिनेशन ने उनके इस स्टाइल को बिल्कुल ही जुदा बना दिया. ऐश्वर्या राय के इस सिग्नेचर मेकअप लुक को वापस देखकर फैंस भी बेहद अच्छे कमेंट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कर रहे हैं. स्पोर्टिंग विंग्ड आईलाइनर, शाइनी स्किन और तरासी हुई आईब्रो और उनका पाउट बनाकर फोटो क्लिक करवाने का अंदाज सभी को खूब भा रहा है
सच तो यह है कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जहां भी जाती हैं, उनका रेड पाउट में फोटो क्लिक करना वह हमेशा ही चर्चा में रहता है. पिछले साल बेट आराध्या बच्चन का जन्मदिन मनाने का मामला भी ऐसा ही था, जब उन्होंने एक काले रंग की चिकनकारी ड्रेस में पहनकर फोटो शेयर किया था. इसमें स्ट्रेट हेयर, विंग स्टाइल में आईलाइन और रेड लिप में उनका स्टाइल सबसे जुदा ही दिख रहा था.
वहीं, कान्स रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन सबसे ज्यादा शिरक्त कर चुकी हैं. फ्रेंच रिवेरा के टाइम भी ऐश (Aishwarya Rai) ने जो लुक किया था तो उसमें भी उनके रेड लिप्स में शूट किया गया फोटो बेहद ही खूबसूरत था. इसमें उन्होंने बेहद सी ग्रीन कलर की एक्वाटिक ड्रेस कैरी की थी. बालों में साइड स्टाइल में खुले बाल और आंखों पर गोल्ड आईशैडो के साथ वह बेहद ही सुंदर दिख रही थीं. उनका यह अवतार भी खूब पसंद किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं