आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खान-पान के चलते सबसे ज्यादा असर हमारे पेट पर पड़ता है. कब्ज, गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुछ अनाज इन सभी समस्याओं का रामबाण उपाय हो सकते हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हाल ही में हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और एम्स (AIIMS) जैसे दुनिया के बड़े संस्थानों से पढ़ाई कर चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने एक बेहद जानकारी भरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि फाइबर (Fibre) हमारे पेट के लिए सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाने वाला पोषक तत्व है. उन्होंने फाइबर की मात्रा के आधार पर अनाजों को 1 से 8 तक की रैंकिंग दी है, ताकि आप सही चुनाव कर सकें. तो चलिए जानते हैं कौन से अनाज का सेवन है सेहत के लिए फायदेमंद.
फाइबर क्यों है आपके शरीर के लिए जरूरी- (Why is fiber important for your body)
डॉक्टर सेठी के अनुसार, फाइबर सिर्फ डाइजेशन सुधारने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपके पूरे मेटाबॉलिक सिस्टम को ठीक रखने के लिए भी बेहद जरूरी है.
डॉक्टर सेठी द्वारा फाइबर कंटेंट के आधार पर अनाजों की लिस्ट-
1. दलिया- (Bulgur Wheat) - नंबर 1 चॉइस-
डॉक्टर की लिस्ट में दलिया सबसे ऊपर है. यह फाइबर का खजाना है, खासकर इसमें 'इनसोल्युबल फाइबर' होता है जो पाचन को तेज करता है. यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया का खाना बनता है, जिससे आपका गट हेल्थ बेहतरीन रहता है.
कैसे करें सेवन- इसे आप उबालकर, भूनकर या सलाद के रूप में खा सकते हैं.
2. स्टील-कट ओट्स- (Steel-cut Oats) नंबर 2 चॉइस-
इसे आयरिश ओट्स भी कहा जाता है. आम ओट्स के मुकाबले इनमें स्टार्च और फाइबर ज्यादा होता है. वजन घटाने वालों के लिए यह बेस्ट है.
कैसे करें सेवन- इसकी खिचड़ी या दलिया सेहत के लिए बेमिसाल है.
3. पर्ल बार्ली यानी जौ- (Pearled Barley) नंबर 3 चॉइस-
तीसरे नंबर पर आता है जौ. यह सूप और स्टू में बहुत इस्तेमाल होता है. इसका टेक्सचर थोड़ा चबाने वाला होता है यह फाइबर का बहुत अच्छा सोर्स है.
4. क्विनोआ- (Quinoa) नंबर 4 चॉइस-
अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट ढूंढ रहे हैं, तो क्विनोआ आपके लिए है. इसमें बाकी अनाजों के मुकाबले लगभग दोगुना फाइबर होता है.
5. वाइल्ड राइस- (Wild Rice) नंबर 5 चॉइस-
नाम में राइस होने के बावजूद, यह असल में एक जलीय घास का बीज है. यह सफेद चावल के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक है और इसमें फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है.
6. ब्राउन राइस- (Brown Rice) नंबर 6 चॉइस-
सफेद चावल का हेल्दी विकल्प ब्राउन राइस छठे नंबर पर है. यह दिल की सेहत और पेट की चर्बी (Belly Fat) को कम करने में मदद करता है क्योंकि यह शरीर में फैट जमा नहीं होने देता.
7. सेला या पारबॉइल्ड चावल- (Parboiled Rice) नंबर 7 चॉइस-
यह वो चावल है जिसे छिलके के साथ ही आधा उबाल दिया जाता है. इस प्रोसेस से इसके पोषक तत्व चावल के अंदर ही रह जाते हैं. सफेद चावल के मुकाबले यह सेहत के लिए थोड़ा बेहतर विकल्प है.
8. सफेद चावल- (White Rice - Jasmine & Basmati) नंबर 8 चॉइस-
लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर सफेद चावल हैं. स्वाद में तो ये लाजवाब होते हैं, लेकिन फाइबर के मामले में ये बाकी अनाजों से पीछे रह जाते हैं.
डॉक्टर सेठी ने एक जरूरी एडवाइस भी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आप आज से ही अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाना चाहते हैं, तो एकदम से बहुत ज्यादा न खाएं. धीरे-धीरे शुरुआत करें. हर हफ्ते अपनी डाइट में सिर्फ 5 ग्राम फाइबर बढ़ाएं.
ये भी पढ़ें- 30 साल से कम उम्र के 62 फीसदी अविवाहित जापानी युवा क्यों नहीं चाहते बच्चे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है?