- इस तरह मिलेगा सफेद बालों से छुटकारा.
- नारियल का तेल आएगा काम.
- काले होने लगेंगे बाल.
White Hair Home Remedies: सफेद बालों की दिक्कत किसी को भी परेशान कर सकती है. हालांकि, इन सफेद बालों से छुटकारा पाना भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है. ऐसे अनेक घरेलू उपाय है जो सफेद बालों की दिक्कत दूर करने में असरदार साबित होते हैं. वैसे तो आपने नारियल तेल (Coconut Oil) का कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या कभी सफेद बालों के लिए नारियल के तेल को लगाया है? असल में नारियल का तेल सीधे बालों में लगाने पर बाल काले (Black Hair) नहीं होते लेकिन इसमें अलग से कुछ मिलाने पर बालों में लगाया जाए तो बालों की सफेदी कालेपन में बदल जाएगी. आपको इस नुस्खे को बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि यह आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा. चलिए जान लेते हैं इस कमाल के नुस्खे के बारे में.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सफेद बालों के लिए नारियल का तेल | Coconut Oil For White Hair
नारियल का तेल और करी पत्तासफेद बालों पर यह नुस्खा किसी रामबाण इलाज से कम साबित नहीं होता. आप अपने सफेद बालों को काला करने के लिए इस घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आपको तकरीबन 12 से 15 करी पत्ते लेने हैं. करी पत्तों (Curry Leaves) को अच्छी तरह से धो लेने के बाद अलग रख दें. अब 2 चम्मच भरकर नारियल का तेल लें और उसे गर्म कर लें.
इसके बाद इसमें करी पत्ते मिलाकर गर्म करें और आंच बंद कर दें. इस तेल को 20 मिनट तक ठंडा होने दें और बालों की अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं और 45 मिनट से 2 घंटे के बीच बालों पर लगाकर रखें. आखिर में बालों को अच्छी तरह शैंपू से धो लें. इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार किया जा सकता है.
नारियल का तेल और नींबू का रस
सफेद बालों को काला करने में नारियल के तेल को नींबू के रस (Lemon Juice) में मिलाकर लगाना काम आ सकता है. नींबू के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करते हैं. बालों पर नारियल के तेल और नींबू का एकसाथ इस्तेमाल सफेद बालों (White Hair) को दूर रखता है. इससे समय से पहले बालों के सफेद होने की दिक्कत भी नहीं होती है. इस मिश्रण को आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
मिश्रण बनाने के लिए लगभग 4 चम्मच नारियल के तेल को 4 चम्मच ही नींबू के रस के साथ मिलाएं. इसके बाद जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक इस मिश्रण को लगाएं. सिर पर इसे लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक लगाए रखने के बाद धो लें. आपको अपने बालों में चमक भी नजर आएगी. यह नु्स्खा धीरे सही लेकिन अपना असर दिखाता है.
रात के समय सताने लगे दांत का दर्द तो इन 5 नुस्खों को देखें अपनाकर, Toothache से मिलेगी राहत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
नोरा फतेही खूबसूरत अंदाज में आईं नज़र, क्लिक कराई फोटोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं