AC Auto Clean Feature: जून की गर्मी झुलसा रही है. घर से बाहर कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे सूरज सिर पर बैठा हो. पंखा और कूलर बेअसर हो गए हैं. ऐसे में AC ही राहत की एक उम्मीद बचती है, लेकिन एसी ऑन करने से पहले सबसे बड़ी टेंशन इसकी सर्विस होती है. इसके लिए टेक्नीशियन को कॉल करो, अपॉइंटमेंट लो, वेट करो और 500-1500 रुपए का खर्चा अलग से. हालांकि, अब मार्केट में ऐसे-ऐसे एसी आ चुके हैं, जो खुद अपनी सर्विस कर सकते हैं और इनकी जानकारी बहुत कम लोगों को है. जी हां, अगर आपके रिमोट पर एक खास बटन (AC Remote Auto Clean Button) है, तो आपका एयर कंडीशनर (AC KI SafaI Kaise Karen) खुद को क्लीन कर सकता है. इससे पैसे तो बचेंगे ही कूलिंग भी सुपर हो जाएगी. आइए जानते हैं इस कमाल के फीचर-बटन का नाम.
चेहरा मोती-सा चमकने लगेगा, झुर्रियां जाएंगी मिट, रोज पीजिए इस ड्राई फ्रूट्स का पानी सिप-सिप करके
AC में ऐसा कौन सा बटन है? (Auto Cleaning Feature)इस कमाल की टेक्नीक का नाम ऑटो क्लीनिंग फीचर है. इसे Auto Clean या Self Clean नाम से भी जानते हैं. इस बटन के लिए आपके रिमोट पर Auto, Clean, i-Clean, या Self Clean लिखा हो सकता है. जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, एसी खुद अपनी इंडोर यूनिट को ड्राई करने लगता है. मतलब नमी, बदबू और बैक्टीरिया गायब, ठंडी हवा चालू हो जाती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: Canva
ऑटो क्लीनिंग फीचर क्या हैऑटो क्लीनिंग फीचर आज के नए AC में मिलने वाला एक स्मार्ट ऑप्शन है. इसका काम एसी में जमी नमी और गंदगी को खुद साफ करना है. मतलब आपको बार-बार टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ रिमोट पर एक बटन दबाना है और आपका AC खुद अपना काम करेगा. इस फीचर की खासियत ये है कि यह एसी के अंदर फंगस और बैक्टीरिया के बनने से रोकता है. क्योंकि AC के अंदर अक्सर नमी जमा हो जाती है, जिससे बदबू आती है और कूलिंग कम हो जाती है. ऑटो क्लीनिंग फंक्शन इस नमी को सुखाकर इन्हें रोकता है.
ऑटो क्लीनिंग कैसे काम करता हैजब आप इस मोड को ऑन करते हैं, तो AC की इंडोर यूनिट खुद ही काम करना शुरू कर देती है. सबसे पहले AC का फैन तेज़ी से घूमने लगता है ताकि हीट एक्सचेंजर यानी AC के अंदर की वो जगह जहां नमी जमा होती है, वो पूरी तरह सुख जाए. यह प्रॉसेस करीब 15 से 30 मिनट तक चलता है. इस दौरान नमी खत्म हो जाती है, जिससे फंगस और बैक्टीरिया का खतरा खत्म हो जाता है. इसे आप ऐसे समझिए जैसे वाशिंग मशीन कपड़े सुखाती है, ठीक उसी तरह एसी के अंदर की नमी सुखाई जाती है. इससे AC की कूलिंग पावर बनी रहती है और बदबू भी नहीं आती है.
आपके AC में ऑटो क्लीनिंग फीचर है या नहींसबसे आसान तरीका है अपने AC के रिमोट को देखें. अगर रिमोट पर 'Auto Clean' या 'Self Clean' का बटन मौजूद है, तो आपके एसी में भी ऑटो क्लीनिंग फीचर है. अगर रिमोट पर बटन नहीं है, तो आप AC के मैन्युअल को चेक कर सकते हैं या ऑनलाइन मॉडल नंबर से भी पता लगा सकते हैं.
इस फीचर का यूज कैसे करें1. ऑटो क्लीनिंग मोड को चालू करने से पहले अपने AC को बंद करें.
2. रिमोट से ऑटो क्लीनिंग बटन दबाएं.
3. एसी का फैन तेजी से चलेगा और नमी को सुखाने लगेगा.
4. हर 3-4 दिन में इसका इस्तेमाल करें, ताकि AC साफ-सुथरा और तरोताजा बना रहे.
AC की दो तरह की सर्विस होती है. हार्ड सर्विस, जिसमें AC को खोलकर मशीन से पूरी तरह साफ किया जाता है और सॉफ्ट सर्विस, जो रोजाना की सफाई जैसी होती है. ऑटो क्लीनिंग फीचर सॉफ्ट सर्विस का अच्छा ऑप्शन है, लेकिन ये हार्ड सर्विस को रिप्लेस नहीं कर सकता है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि हर साल सीजन की शुरुआत और अंत में हार्ड सर्विस जरूर कराएं.
ऑटो क्लीनिंग फीचर के फायदे1. बार-बार टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत नहीं, पैसों की बचत होगी.
2. घर बैठे ही AC खुद साफ हो जाएगा, समय बचेगा.
3. नमी खत्म होने से AC ज्यादा कूलिंग करता है.
4. AC की उम्र बढ़ती है, खराबी कम आती है.
5. एसी में फंगल और बैक्टीरिया नहीं पनपते, वह साफ रहता है, जिससे हवा भी ताजी होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं