विज्ञापन

धूप सीधे कमरे में आती है? सूरज की ओर वाले कमरे को ठंडा रखने के 6 आसान तरीके

Dhoop Padne Wale Kamre ko Kaise Thanda Rakhe: आपके भी घर का कोई हिस्सा या कोई कमरा ऐसा होगा जिस पर धूप सीधे पड़ती है और वो भट्टी की तरह तपता रहता है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिसमें आप बिना एसी के भी अपने कमरे को नेचुरली ठंडा रख सकते हैं.

धूप सीधे कमरे में आती है? सूरज की ओर वाले कमरे को ठंडा रखने के 6 आसान तरीके
How to Cool Sun Facing Room: धूप पड़ने वाले कमरे को कैसे ठंडा रखें.

How to Keep Room Cool: सूरज अब सिर्फ धूप नहीं बल्कि आग उगल रहा है. दिन ब दिन गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने भी आगे आने वाले कुछ दिनों को इतना ही गर्म बताया है. ऐसे में ना तो घर के अंदर चैन मिलता है और बाहर के बारे में तो सोच भी नहीं सकते. लेकिन गर्मी इतनी ज्यादा है कि घर को ठंडा रखने के लिए हर वक्त एसी और कूलर चलता रहता है. इसके बंद होते ही कमरा फिर से गर्म हो जाता है. 

खासकर दोपहर का समय तो घर किसी भट्टी से कम नहीं लगता है. खासकर घर का वो कमरा या भाग जिस हिस्से पर सीधी धूप आती है और काफी देर तक रहती है. दोपहर के समय में घर का ये हिस्सा या कमरा पंखा और कूलर चलाने के बाद भी गर्मी को कम नहीं कर पाता है. वहां काम करता है तो बस AC, लेकिन हर समय एसी आपके बिल को अच्छा खासा बढ़ा सकता है. तो अगर आपका भी घर ऐसी डायरेक्शन मे है जिस पर सीधे धूप पड़ती है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स को आपके घर और कमरे को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं. 

1. मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन लगाएं

आपके जिस कमरे में धूप सीधी पड़ती है आप उस कमरे की खिड़की पर मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगाएं. ये धूप और गर्म हवा को कमरे में सीधे आने से रोकेंगे. इसके साथ ही आपके घर के जिस हिस्से पर धूप ज्यादा देर तक रहती है आप उस हिस्से को हरे रंग के पर्दे से कवर कर सकते हैं.

2. खिड़कियों पर सन फिल्म या रिफ्लेक्टिव शीट लगाएं

अगर आपके घर की खिड़कियां भी कांच की हैं तो आप उनको कवर करने के लिए सन कंट्रोल फिल्म्स या रिफ्लेक्टिव शीट्स लगा सकते हैं. ये मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं. ये शीट्स सूरज की गर्मी को काफी हद तक रोकने में मदद करती हैं. खिड़की पर शीट लगी होने से कमरा जल्दी गर्म नहीं होता है.  

3. दोपहर में खिड़कियां और दरवाजें बंद रखें

अगर आपको लगता है कि दरवाजे और खिड़कियां खुला रखने से फ्रेश हवा आएगी तो ये सही नहीं है. तेज धूप होने पर अगर आप घर के दरवाजे और खिड़कियां खुली रखते हैं तो ऐसा करने से गर्म हवा घर के अंदर भर जाती है. आप सुबह या फिर रात के समय खिड़कियों को खोल सकते हैं. लेकिन दोपहर में इनको बंद रखने में ही भलाई है. 

4. कमरे में इंडोर प्लांट्स रखें

इसके साथ ही कमरे को नेचुरली ठंडा करने के लिए आप रूम में इंडोर प्लांट्स भी जरूर रखें. आप रूम में स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एरेका पाम जैसे पौधे लगा सकते हैं. ये पौधे कमरे की हवा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. 

5. कमरे का रंग

इसके साथ ही अपने कमरे के रंग और वहां रखे सामान के रंग का भी ध्यान रखें. कमरे का रंग हल्का और बेडशीट और फर्नीचर हल्के रंग का ही रखें. इससे कमरा ठंडा लगता है और गर्मी का एहसास कम होता है. दरअसल गहरा रंग गर्मी ज्यादा सोखता है.

6. चिक लगाएं 

इसके अलावा आप अपने घर के हिस्से को धूप से बचाने के लिए चिक भी लगा सकते हैं. गर्मी के मौसम में ये आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगी. पतली बांस की तीलियों से बनी ये चिक तेज धूप और गर्म हवा को अंदर आने से रोकती है. आप घर के बाहरी हिस्से को चिक से कवर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: AC से लेकर फ्रिज तक... इन 5 बड़ी गलतियों से बिजली बिल आपको दे सकता है झटका 

ये भी पढ़ें: ठंड लगते ही AC बंद, गर्मी लगते ही चालू, जानें हर दो मिनट में AC को बार-बार बंद-चालू करने से क्या होता है?

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com