सर्दियों में फटने लगे हैं गाल और त्वचा दिखती है रूखी तो अपनाकर देखें ये 5 घरेलू नुस्खे, चेहरा हो जाएगा मुलायम 

Dry Cheeks Home Remedies: अगर सर्दियों में आपके भी गाल फटने लगे हैं तो यहां दिए कुछ नुस्खे बेहद काम आ सकते हैं. बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Dry Cheeks In Winters: इस तरह दूर होगी फटे गालों की दिक्कत. 
istock

Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन से जुड़ी आम समस्याओं में शामिल है फटे गालों की दिक्कत. चाहे औरतें हों या आदमी, किसी की भी त्वचा इस मौसम में रूखी-सूखी होने लगती है. ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों की हवा ठंडी और शुष्क होती है और त्वचा को सूखा और बेजान बना देती है. हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं जाएं तो फटे गालों (Dry Cheeks) की दिक्कत दूर हो सकती है. इसके लिए आपको ना ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ती है और ना ही महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते हैं. 

सर्दियों में बाल भर गए हैं रूसी से तो ना लें टेंशन, रसोई की इन 5 चीजों को आज ही देखें लगाकर, दूर होगा डैंड्रफ 

फटे गालों के घरेलू उपाय | Dry Cheeks Home Remedies 

चीनी आएगी काम 


फचे गालों से रूखी-सूखी त्वचा हटाने के लिए और ड्राइनेस (Dryness) दूर करने के लिए चीनी का स्क्रब लगाया जा सकता है. इस स्क्रब से चेहरा एक्सफोलिएट होता है और मॉइश्चराइजर जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को सही तरह से सोख पाता है. एक कटोरी में चीनी लें और उसमें एक नींबू का रस निचौड़ लें. अच्छे से मिलाने के बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलने के बाद चेहरा धो लें. 

लगाएं नारियल का तेल 

रात में सोते समय नारियल के तेल (Coconut Oil) को हथेली में लेकर चेहरे पर मल लें. इस तेल के फैटी एसिड्स कटी-फटी और रूखी त्वचा की दिक्कत दूर करने के साथ-साथ त्वचा को जरूरी नमी और पोषण भी देता है. वहीं, इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. 

Advertisement
शहद मलें चेहरे पर 

शहद और ओट्स को मिलाकर चेहरे पर मलने से सूखी त्वचा को नमी मिलती है. इसके लिए एक कटोरी लें और उसमें ओट्स को कूटकर डाल लें. ओट्स एकदम महीन हो जाएं तो बेहतर है. इसमें एक चम्मच शहद (Honey) मिलाएं और चेहरे पर मलकर लगाएं. इसक बाद 15 से 20 मिनट इस मिश्रण को लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. 

नहाने के पानी में डालें तेल 

चेहरे ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की त्वचा का रूखापन (Dry Skin) इस एक नुस्खे से दूर होगा. जिस पानी से आप नहाते हैं उसमें नारियल का तेल, जैतून का तेल, बादाम का तेल या फिर जोजोबा के तेल की कुछ बूंदे मिला लें. कोई एक तेल ही आपके लिए काफी होगा. इस तेल को पानी में डालकर नहाने पर आपको असर ड्राइनेस कम होती नजर आने लगेगी. 

Advertisement
दूध का करें इस्तेमाल 


हम सभी के घरों में दूध मिलता है. इसका रूखी-सूखी त्वचा की परेशानी दूर करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध लें. इस दूध में कोई सूती कपड़ा डुबाएं और चेहरे पर इस कपड़े से थपकी दें. 5 से 10 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं. फटी स्किन की दरारें (Cracked Skin) भरने लगेंगीं. 

घर पर बनाएं आई मेकअप रिमूव करने के लिए makeup remover wipes, नहीं पड़ेगी नारियल तेल की जरूरत 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping
Topics mentioned in this article