विज्ञापन

200 में सूट-सलवार खरीदो, 1500 में बेचो! भारत की ये 5 होलसेल मार्केट बना सकती हैं आपको मालामाल

Suit Salwar Wholesale Market India: आज के समय में सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेलिंग ने कपड़ों के बिजनेस को और आसान बना दिया है. इन होलसेल मार्केट्स से सस्ते दाम में सूट खरीदकर आप घर बैठे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यहां जानें भारत की सबसे सस्ती होलसेल मार्केट्स.

200 में सूट-सलवार खरीदो, 1500 में बेचो! भारत की ये 5 होलसेल मार्केट बना सकती हैं आपको मालामाल
Suit salwar wholesale market India: ये 5 मार्केट आपके लिए सोने की खान साबित हो सकती हैं. (AI Image)

Wholesale Ladies Suit Market: अगर आप कम पैसे में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कपड़ों का बिजनेस सबसे आसान और फायदे वाला ऑप्शन माना जाता है. खासकर महिलाओं के सूट-सलवार और ड्रेस मटेरियल की डिमांड हर मौसम में बनी रहती है. भारत में कई ऐसी होलसेल मार्केट हैं जहां 200 रुपये से शुरू होकर शानदार डिजाइनर सूट मिल जाते हैं, जिन्हें ऑनलाइन या लोकल मार्केट में 1000 से 1500 रुपये तक आराम से बेचा जा सकता है. यही वजह है कि हजारों छोटे व्यापारी इन मार्केट्स से सामान खरीदकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. अगर आप भी बुटीक, ऑनलाइन स्टोर या घर बैठे कपड़ों का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये 5 मार्केट आपके लिए सोने की खान साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं भारत की सबसे सस्ती और मशहूर होलसेल मार्केट्स के बारे में.

भारत की 5 सबसे सस्ती होलसेल की मार्केट? | India's 5 Cheapest Wholesale Markets?

1. करोल बाग, दिल्ली - फैशन का सबसे बड़ा ठिकाना

दिल्ली का करोल बाग सस्ते और ट्रेंडी सूट-सलवार के लिए काफी मशहूर है. यहां आपको कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट और पार्टी वियर सूट 200 से 500 रुपये तक आसानी से मिल जाते हैं. कई दुकानदार यहां से माल खरीदकर इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर बेचते हैं. यहां की खास बात यह है कि आपको हर हफ्ते नए डिजाइन देखने को मिल जाते हैं. शादी और त्योहारों के सीजन में यहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है.

ये भी पढ़ें: नोएडा की इस मार्केट में सुई-धागे से लेकर ज्वैलरी तक सब मिलेगा, दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Latest and Breaking News on NDTV

2. गांधीनगर मार्केट, दिल्ली - बजट खरीदारी का हब

गांधीनगर एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट मार्केट मानी जाती है. यहां थोक में खरीदारी करने पर दाम और भी कम हो जाते हैं. 200-300 रुपये में डिजाइनर सूट और कुर्ती सेट मिल जाते हैं.

अगर आप ऑनलाइन रिसेलिंग या बुटीक खोलने का सोच रहे हैं, तो यह मार्केट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. यहां बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों की भी बड़ी रेंज मिलती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई में EMI भरते रह जाएंगे, उतने ही पैसों इन देशों में मिलेगा बंगला, बीच और लग्जरी लाइफ

3. सूरत टेक्सटाइल मार्केट - डिजाइनर कपड़ों का खजाना

सूरत को भारत का टेक्सटाइल हब कहा जाता है. यहां के फैब्रिक और डिजाइन पूरे देश में सप्लाई होते हैं. सूरत की होलसेल मार्केट में आपको शानदार एम्ब्रॉयडरी और पार्टी वियर सूट बेहद कम दाम में मिल जाते हैं.

यहां 250-400 रुपये में ऐसे सूट मिल जाते हैं जिन्हें ऑनलाइन 1500 रुपये तक बेचा जा सकता है. कई व्यापारी सीधे फैक्ट्री से माल उठाते हैं जिससे लागत और कम हो जाती है.

4. जयपुर का जौहरी बाजार - ट्रेडिशनल डिजाइन का बादशाह

अगर आपको राजस्थानी प्रिंट, बांधनी और एथनिक डिजाइन पसंद हैं, तो जयपुर का जौहरी बाजार आपके लिए बेस्ट जगह है. यहां के सूट-सलवार देशभर में काफी पसंद किए जाते हैं.

200-500 रुपये के बीच आपको खूबसूरत कॉटन और हैंडब्लॉक प्रिंटेड सूट मिल जाएंगे. खास बात यह है कि यहां के कपड़ों में ट्रेडिशनल टच होता है, जिसकी डिमांड विदेशों तक में है.

Latest and Breaking News on NDTV

5. लुधियाना टेक्सटाइल मार्केट - सर्दियों के कपड़ों का किंग

लुधियाना का नाम आते ही गर्म कपड़ों की याद आती है. यहां सर्दियों के सूट, शॉल और ऊनी ड्रेस मटेरियल बेहद सस्ते दामों में मिलते हैं. अगर आप विंटर फैशन का बिजनेस करना चाहते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है. यहां से खरीदा गया माल छोटे शहरों में दोगुने-तीन गुने दाम पर बिक जाता है.

कम निवेश में बड़ा मुनाफा

आज के समय में सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेलिंग ने कपड़ों के बिजनेस को और आसान बना दिया है. इन होलसेल मार्केट्स से सस्ते दाम में सूट खरीदकर आप घर बैठे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suit Salwar Wholesale Market India, Buy Suit Salwar 200 Rupees, Wholesale Ladies Suit Market, Cheapest Suit Salwar Wholesale, Suit Salwar Business Profit, 200 Rs Suit Salwar Supplier, Surat Suit Wholesale Market, Gandhinagar Wholesale Suit Market, Karol Bagh Suit Wholesale, Ludhiana Textile Market Suits, Johari Bazar Jaipur Suits, Cheapest Suit Market India, Suit Salwar Reselling Business, Wholesale To Retail Profit Suits, Start Suit Business Low Investment, Ladies Suit Wholesale Online, Designer Suit Wholesale Price, Bulk Suit Salwar Suppliers India, Where To Buy Cheap Suit Salwar, Suit Salwar Manufacturer Direct, Wholesale Suit Market Near Me, Best Wholesale Market For Suits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com