दुनिया के इन 10 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, देख लीजिए नाम

Top 10 Cheapest Gold Countries 2026: दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां भारत के मुकाबले सोना सस्ता मिल रहा है, खासकर कम टैक्स और प्रीमियम की वजह से इन देशों में गोल्ड की कीमतें काफी कम हैं. जानिए किन 10 देशों में सोना सबसे सस्ता मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुनिया के किन देशों में सबसे सस्ता है सोना

Top 10 Cheapest Gold Countries 2026: सोने की कीमतें लगातार बढ़ी हुई हैं. पिछले कुछ महीनों में लगातार तेजी देखने को मिली है. इस साल सोना अब तक करीब 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है. ऐसे में ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं, जहां भारत से काफी सस्ता सोना मिलता है. आइए जानते हैं किन 10 देशों में गोल्ड की कीमत सबसे कम है.

UAE

संयुक्त अरब अमीरात को गोल्ड शॉपिंग की राजधानी कहा जाता है. यहां टैक्स स्ट्रक्चर काफी आसान है और गोल्ड मार्केट में काफी कॉम्पटीशन होने के चलते कीमतें कंट्रोल में रहती हैं. 2026 में यहां 24 कैरेट सोना करीब 1,40,699 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट करीब 1,28,974 रुपए के आसपास मिल रहा है.

हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong)

हांगकांग एशिया का प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग सेंटर है. यहां इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स कम होने की वजह से सोने की कीमतें भारत से कम रहती हैं. 24 कैरेट गोल्ड 1,40,477 रुपए और 22 कैरेट 1,28,886 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं.

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग इंडस्ट्री का सेंटर है. यहां शुद्धता और क्वालिटी का खास ध्यान रखा जाता है. 2026 में 24 कैरेट सोना 1,40,770 रुपए और 22 कैरेट 1,29,040 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

Advertisement

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर एशिया का बड़ा फाइनेंशियल हब है और यहां गोल्ड पर टैक्स काफी कम है. मौजूदा समय में 24 कैरेट सोना 1,40,804 रुपए और 22 कैरेट 1,29,070 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.

तुर्किए (Turkey)

तुर्किए की ज्वेलरी इंडस्ट्री काफी मजबूत है और लोकल लेवल पर सोने की मांग भी ज्यादा रहती है. यहां 24 कैरेट सोना अभी 1,41,102 रुपए और 22 कैरेट करीब 1,29,344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है.

Advertisement

इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया में भी सोना भारत की तुलना में थोड़ा सस्ता है. मौजूदा समय में यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,42,536 रुपए और 22 कैरेट 1,30,658 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास मिल रहा है. 

थाईलैंड (Thailand)

सस्ते सोने के मामले में थाईलैंड का 7वां नंबर है. यहां 24 कैरेट सोना 1,41,104 रुपए और 22 कैरेट की कीमत 1,29,345 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है.

कतर (Qatar)

कतर में कम टैक्स और मजबूत करेंसी के कारण गोल्ड की कीमतें सस्ती रहती हैं. अभी यहां 24 कैरेट सोना 1,41,149 रुपए और 22 कैरेट 1,29,386 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.

मलेशिया (Malaysia)

मलेशिया में भी गोल्ड की कीमतें भारत से थोड़ी कम हैं. 24 कैरेट सोना करीब 1,41,189 रुपए और 22 कैरेट की कीमत 1,29,233 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

Advertisement

सऊदी अरब (Saudi Arabia)

सऊदी अरब गोल्ड ट्रेडिंग के लिए काफी फेमस है. यहां 24 कैरेट सोना 1,41,214 रुपए और 22 कैरेट 1,29,447 रुपए प्रति 10 ग्राम है. कम टैक्स और पारंपरिक मांग इसे सस्ते सोने के प्रमुख केंद्रों में शामिल है.

बच्चे नींद में अक्सर मुस्कुराते क्यों हैं? जान लीजिए इसकी साइंटिफिक वजह

Featured Video Of The Day
Iran Statement On Strait Of Hormuz: दुश्मन छोड़ सबके लिए रास्ता खुला! Middle East War Update