सलमान खान के कमांडो रखेंगे ये खास MP5 SD6 सबमशीन गन, जानें ये कितनी खतरनाक?

MP5 SD6 Submachine Gun: सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स हमला करने वाले थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और फिर टाइगर श्रॉफ पर हमला किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान के साथ मौजूद कमांडोज इस्तेमाल करेंगे ये खास जर्मन हथियार

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बाद तीनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और पता चला है कि शूटर्स के असली टारगेट सलमान खान थे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने टाइगर पर हमले से पहले सलमान खान के घर की रेकी की थी. इस खबर के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को और ज्यादा टाइट कर दिया गया है. सलमान खान के साथ चलने वाले कमांडोज को अब एक खतरनाक हथियार दे दिया गया है, जो एक सेकेंड में किसी भी हमलावर को मौत के घाट उतार सकता है. सलमान के साथ रहने वाले कमांडो अब अत्याधुनिक MP5 SD6 सबमशीन गन से लैस रहेंगे. 

जर्मन किलर मशीन है ये गन

सलमान खान के कमांडोज के हाथ में जो MP5 SD6 सबमशीन गन होगी, उसे जर्मन किलर मशीन भी कहा जाता है. मशहूर हथियार निर्माता कंपनी 'हेकलर एंड कोच' इस खतरनाक हथियार को बनाती है. इसे खासतौर पर 9×19 mm पैराबेलम कैलिबर की गोलियों को फायर करने के लिए डिजाइन किया गया है. 

Photo Credit: Heckler & Koch

इंटीग्रेटेड सप्रेसर साइलेंसर

इस गन की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा इन-बिल्ट सप्रेसर है. इसकी मदद से फायरिंग के दौरान निकलने वाली तेज आवाज और फ्लैश आग की चमक लगभग खत्म हो जाती है, जिससे दुश्मन को भनक लगे बिना जवाबी कार्रवाई की जा सकती है. ये गन पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और पलक झपकते ही तेज फायरिंग करने में सक्षम है. इसे जरूरत के हिसाब से 15 या 30 राउंड की मैगजीन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस घातक हथियार में कई फायरिंग मोड होते हैं. जिमसें सिंग शॉट, लगातार फायरिंग करने के लिए फुल ऑटो और बर्स्ट मोड होता है. बर्स्ट मोड में तीन गोलियां एक साथ निकलती हैं और टारगेट को तबाह कर देती हैं. 

कॉम्पैक्ट और क्लोज-रेंज में असरदार

सबसे जरूरी बात ये है कि किसी पिस्टल की तरह ये क्लोर रेंज में फायर करने का सबसे घातक हथियार है. आकार में छोटी होने के कारण इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों या वीआईपी सुरक्षा के दौरान ले जाना बेहद आसान होता है. ये गन क्लोज-रेंज सिक्योरिटी करीबी दूरी से सुरक्षा और हमले में मारक साबित होती है. वर्तमान में इस अत्याधुनिक MP5 SD6 गन का इस्तेमाल दुनियाभर के एलीट सैन्य बलों और विशेष सुरक्षा एजेंसियां एंटी-टेरर ऑपरेशन्स में करती हैं.  

Advertisement

सलमान खान की सुरक्षा में ऐसे विश्वस्तरीय हथियारों को शामिल करना यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उन पर खतरे का स्तर कितना गंभीर है और मुंबई पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू में 165 से सीधे 216 नंबर, IIT दिल्ली से पढ़ीं कोमल मावी ने बताया अपना सीक्रेट

Advertisement

यह भी पढ़ें | दशहरे पर रावण के साथ खड़े दो लोग कौन होते हैं? जिनका हर बार जलाया जाता है पुतला

Featured Video Of The Day
Dussehra 2026 | 'रामराज्य का...' विजय पर्व पर PM Modi ने दिया क्या संदेश? | Vijayadashami

Topics mentioned in this article
Salman Khan Security
Salman Khan Security News
Lawrence Bishnoi
Most Popular Submachine Gun
MP5 SD6 Submachine Gun

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं