PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर हैं, जहां उन्होंने इजरायल के पीएम नेतन्याहू के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया. पीएम मोदी ने इजरायल के लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया, जिनके बारे में भारत के कई लोग नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन से दो शब्द हैं और इनका मतलब क्या होता है.
पीएम मोदी ने ऐसे की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने ज्वाइंट प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, प्रधानमंत्री और मेरे मित्र नेतन्याहू, मिसेज नेतन्याहू, दोनों देशों के डेलीगेट्स और मीडिया के साथियों... नमस्कार, शालोम... मेरे और भारतीय डेलिगेशन के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
क्या है शालोम?
अब पीएम मोदी ने नमस्कार के साथ जो शालोम शब्द का इस्तेमाल किया, उसे लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है. दरअसल जैसे भारत में नमस्कार कहा जाता है, वैसे ही इजरायल में लोग शालोम कहते हैं. ये एक हिब्रू शब्द है, जिसका इस्तेमाल पीएम मोदी ने किया. हिब्रू में नमस्ते और हेलो की जगह लोग शालोम शब्द का इस्तेमाल करते हैं. इसका मतलब शांति से होता है.
तोदारबा का मतलब
पीएम मोदी ने अपने भाषण में तमाम चीजों का जिक्र किया और भारत-इजरायल की दोस्ती के बारे में भी बताया. वहीं जब पीएम मोदी अपने भाषण को खत्म कर रहे थे तो उन्होंने इजरायली लोगों को तोदारबा कहा. इस शब्द का मतलब शुक्रिया होता है. जब भी इजरायल के लोगों को किसी को थैंक्यू सो मच कहना होता है तो वो इसके लिए तोदारबा शब्द का इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि अपना संबोधन खत्म करते हुए पीएम मोदी ने वहां बैठे सभी लोगों को इजरायली भाषा में शुक्रिया कहा.
यूपीआई को लेकर समझौता
प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू से बातचीत के बाद कहा कि भारत के सुरक्षा हित पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल आतंकवाद और उसके समर्थकों का विरोध करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं, और हम ऐसा करना जारी रखेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि इजराइल में यूपीआई के इस्तेमाल को लेकर एक समझौता हुआ है.
हवा से बात करने वाली ट्रेन में सवार हुए योगी आदित्यनाथ, ये हैं दुनिया की 5 सबसे तेज ट्रेनें














