Snake village of India: सांपों से भला किसे डर नहीं लगता है. लेकिन हमारे देश में एक जगह ऐसी है, जहां कोबरा जैसे खतरनाक सांप गलियों में आराम से घूमते नजर आते हैं. यहां के बच्चे सांपों से नहीं डरते और लोग भरोसा करते हैं कि नाग देव उनकी रक्षा करते हैं. यही वजह है कि इस जगह को स्नैक विलेज ऑफ इंडिया कहा जाता है. कहां है ये जगह और क्या है इसकी खासियत, जानें.
कहां है ये गांव
महाराष्ट्र का एक गांव है- शेतपाल. शेतपाल गांव सोलापुर जिले में स्थित है और अपनी अनोखी परंपरा के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है. शेतपाल गांव में लोग कोबरा सांपों को नुकसान नहीं पहुंचाते. यहां तक कि कई घरों में सांपों के रहने के लिए खास जगह भी बनाई जाती है. गांव वाले मानते हैं कि नाग देवता उनकी रक्षा करते हैं.
Cockroach Facts: क्या बिना सिर के भी जिंदा रह सकता है कॉकरोच?
बच्चों को भी नहीं लगता सांपों से डर
इस गांव के पारंपरिक घरों में देवस्थान नाम का एक छोटा स्थान होता है, जहां सांप आराम कर सकते हैं. यह जगह अक्सर लकड़ी या मिट्टी से बनाई जाती है. गांव के बच्चे भी बचपन से सांपों के साथ रहने के आदी होते हैं. हालांकि उन्हें सावधानी बरतना जरूर सिखाया जाता है.
यहां लोगों को नहीं काटते सांप
हैरानी की बात यह है कि इतने सांप होने के बावजूद यहां सांप काटने की घटनाएं बहुत कम होती हैं. गांव वाले मानते हैं कि इंसान और सांप के बीच विश्वास और सम्मान का रिश्ता बन चुका है. शेतपाल गांव में नाग पंचमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान लोग नाग देवता की पूजा करते हैं और सांपों को दूध अर्पित करते हैं.
Do You Know: जलेबी को इंग्लिश में क्या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
वैज्ञानिक क्या कहते हैं
इस गांव के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि सांप तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है. गांव वाले सांपों को छेड़ते नहीं हैं, इसलिए इनके बीच टकराव कम होता है.














