Countries names start with letter J: दुनिया में 195 देश हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से केवल 3 देशों के नाम अंग्रेजी के अक्षर J से शुरू होते हैं. आमतौर पर देशों के नाम A, B, C या S जैसे अक्षरों से शुरू होते हैं, लेकिन J अक्षर वाले देशों की संख्या बहुत कम है. जानें कौन से हैं ये देश.
दुनिया में केवल 3 देश हैं जिनका नाम J से शुरू होता है
दुनिया में जिन देशों के नाम J से शुरू होते हैं, वे हैं- Japan, Jamaica और Jordan. ये तीनों देश अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित हैं और अपनी संस्कृति, इतिहास और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं.
Japan (जापान)
जापान एशिया महाद्वीप में है. इसकी राजधानी Tokyo है. जापान अपनी आधुनिक तकनीक, बुलेट ट्रेन, रोबोटिक्स और अनुशासन के लिए जाना जाता है. जापान को Land of the Rising Sun यानी उगते सूरज की धरती भी कहा जाता है. यहां की संस्कृति में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मेल देखने को मिलता है. चेरी ब्लॉसम, माउंट फूजी और एनीमे संस्कृति जापान को खास बनाते हैं.
ऐसे देश जो बदल चुके हैं अपना नाम, तीसरे वाले ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया है
Jamaica (जमैका)
जमैका कैरेबियन क्षेत्र का देश है. इसकी राजधानी Kingston है. यह देश समुद्र तटों, रेगे म्यूजिक और खिलाड़ी उसैन बोल्ट के लिए दुनिया भर में फेमस है. जमैका का नाम पुराने Taíno शब्द Xaymaca से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है- लकड़ी और पानी की धरती. यहां का संगीत और संस्कृति दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती है.
Jordan (जॉर्डन)
जॉर्डन मध्य पूर्व में स्थित एक ऐतिहासिक देश है, जिसकी राजधानी Amman है. यह देश प्राचीन सभ्यता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है. यहां स्थित Petra दुनिया के सात अजूबों में शामिल है. जॉर्डन का नाम Jordan River से जुड़ा माना जाता है. यह देश धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है.
AI Facts: क्या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ये 10 बातें जानते हैं?
क्या Jersey भी देश है?
कुछ जगह Jersey का नाम भी दिखाई देता है, लेकिन यह एक स्वतंत्र संप्रभु देश नहीं है. यह ब्रिटिश क्राउन डिपेंडेंसी है, इसलिए आधिकारिक तौर पर दुनिया के देशों की सूची में शामिल नहीं किया जाता.











