बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जानेवाले हैं. नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की है. नीतीश कुमार ने पोस्ट करते हुए लिखा इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए नीतीश कुमार को अब बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ना होगा. वहीं सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार को कितनी सैलरी मिलेगी. आइए जानते हैं इसके बारे में.
सांसद को कितनी मिलती है वेतन
हर सांसद को लगभग 1,24,000 रुपये से 1,25,000 रुपये प्रति महीने की मूल वेतन मिलती है. मूल वेतन के अलावा सांसदों को कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. जैसे-
- संसद सत्र के दौरान या किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होने पर 2,500 रुपये प्रतिदिन का दैनिक भत्ता.
- कार्यालय खर्च के लिए हर महीने 75,000 रुपये मिलते हैं.
- लगभग 50,000 रुपये स्टाफ के वेतन के लिए
- स्टेशनरी व अन्य कार्यालयी जरूरतों के लिए 25,000 रुपये.
- सांसदों को दिल्ली में सरकारी आवास भी मिलता है.
- सासंद बंगले या घर भत्ते के विकल्प में से एक को चुन सकता है.
- हर साल में 34 मुफ्त हवाई यात्राओं की सुविधा.
- रेल यात्रा में फर्स्ट क्लास की सुविधा .
- फ्री स्वास्थ्य सुविधा
- बिजली और पानी तय सीमा तक मुफ्त दिए जाते हैं.
बतौर सीएम कितनी मिलती है सैलरी?
बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को हर महीने लगभग 2 लाख रुपये से अधिक सैलरी मिलती है. सैलरी के अलावा, मुख्यमंत्री को कई अलाउंस और पर्क्स मिलते हैं. जैसे
- पूरे मेंटेनेंस और स्टाफ के साथ एक सरकारी बंगला.
- पूरे राज्य और अक्सर पूरे देश में फ्री ट्रैवल की सुविधा.
- CM को अपने और अपने परिवार के लिए पूरा मेडिकल कवरेज मिलता है.
- टॉप-लेवल सिक्योरिटी मिलती है.
- CM ऑफिशियल कारों का इस्तेमाल करते हैं. आमतौर पर लग्ज़री गाड़ियाँ, ड्राइवर और एस्कॉर्ट के साथ.
- पर्सनल स्टाफ, जिसमें सेक्रेटरी, असिस्टेंट और दूसरे कर्मचारी शामिल होते हैं.
- टेलीफोन और इंटरनेट मुफ्त में मिलते हैं.
क्या लिखा पोस्ट में
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है. तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं.
इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँं. मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.














