पाकिस्तान के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी देता है PCB? भारत के मुकाबले इतनी कम

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबले जितने रोमांचक होते हैं. खिलाड़ियों की सैलरी में उतना ही बड़ा अंतर है. बीसीसीआई जहां करोड़ों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट देता है, वहीं पीसीबी के खिलाड़ियों की कमाई उससे काफी कम है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने पुरुष खिलाड़ियों को अलग अलग ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट देता है.

India vs Pakistan Cricket Salary: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि आंकड़ों और पैसों में भी काफी अलग नजर आता है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम इंडिया ही बेस्ट है. और, जब बात खिलाड़ियों की सैलरी और क्रिकेट बोर्ड की ताकत की आती है. तो यहां अंतर और भी साफ दिखता है. एक तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड माना जाता है. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि दोनों देशों के खिलाड़ियों की कमाई में बड़ा फर्क दिखाई देता है.

भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी कितनी है?

भारत में बीसीसीआई हर साल पुरुष और महिला खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट देता है. पुरुष क्रिकेटरों को चार ग्रेड में बांटा गया है. ए प्लस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं. बी ग्रेड को पांच करोड़, सी ग्रेड को तीन करोड़ और डी ग्रेड को एक करोड़ रु. सालाना फीस दी जाती है. इसके अलावा मैच फीस अलग से दी जाती है. महिला क्रिकेटरों को तीन ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है. अच्छी बात ये है कि मैच फीस के मामले में पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबरी दी गई है. टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 के लिए 3 लाख रुपए दिए जाते हैं. यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ियों की कमाई काफी अच्छी मानी जाती है.

पाकिस्तान क्रिकेटरों की सैलरी कितनी है?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने पुरुष खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट देता है. टॉप ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को हर महीने करीब 45 लाख पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं. भारतीय करेंसी में ये रकम लगभग 13 से 14 लाख रुपए के बराबर होती है. सालाना जोड़ें तो कुल कमाई करीब 2 करोड़ भारतीय रुपए तक पहुंचती है. हालांकि पीसीबी अपने रेवेन्यू का कुछ हिस्सा खिलाड़ियों को देता है, लेकिन इसके बावजूद उनकी कमाई भारतीय खिलाड़ियों से काफी कम रहती है. महिला क्रिकेटरों को भी चार ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, लेकिन सटीक सैलरी सार्वजनिक नहीं की गई है.

Featured Video Of The Day
Bengal News: TMC नेता Abhishek Benerjee पर भीड़ ने किया हमला! मचा बवाल! | Breaking | Mamata | NDTV
Topics mentioned in this article