Hippopotomonstrosesquippedaliophobia का मतलब जानते हैं आप?

Hippopotomonstrosesquippedaliophobia: अंग्रेजी भाषा में ऐसे कई शब्‍द हैं, जिनका उच्‍चारण करना आसान नहीं है. इन्‍हीं में से एक शब्‍द है Hippopotomonstrosesquippedaliophobia.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Hippopotomonstrosesquippedaliophobia: अंग्रेजी भाषा में ऐसे कई शब्‍द हैं, जिनका उच्‍चारण करना आसान नहीं है. इन्‍हीं में से एक शब्‍द है Hippopotomonstrosesquippedaliophobia. ये केवल एक कठिन शब्द नहीं, बल्कि भाषा की मजेदार दुनिया का अनोखा उदाहरण है. ये शब्‍द कैसे बोला जाए और इसका क्‍या मतलब होता है, जानें. 

Hippopotomonstrosesquippedaliophobia शब्‍द 

यह शब्द अंग्रेजी के सबसे लंबे और कठिन शब्दों में से एक है. इस कठिन शब्द को कई हिस्सों से मिलाकर बनाया गया है- 

Hippo- बहुत बड़ा
Monstro- डरावना या विशाल
Sesquipedalian- लंबे शब्दों से जुड़ा
Phobia- डर

अगर आपको ये वर्ड पढ़ना है तो इन्‍हीं चारों को मिलाकर पढ़ सकते हैं.  

Do You Know: क्‍या आप जानते हैं सूरज का रंग कैसा है? लाल, पीला या नारंगी तो बिल्‍कुल नहीं है...

Hippopotomonstrosesquippedaliophobia का अर्थ  

इस शब्‍द का अर्थ होता है- लंबे शब्दों से डर लगना. मजेदार बात यह है कि खुद यह शब्द भी बेहद लंबा है. यानी जिस चीज का डर बताया गया है, उसी डर को पैदा करने वाला शब्द भी है. 

Advertisement

लोगों को लंबे शब्दों से डर क्यों लगता है

कई लोगों को कठिन या लंबे शब्द बोलने में घबराहट होती है. खास तौर पर बच्चों को, या उन लोगों को जो नई भाषा सीख रहे हों. उन्हें लगता है कि कहीं वे शब्द गलत न बोल दें और लोग मजाक न उड़ाएं. कुछ लोगों को सार्वजनिक रूप से बोलते समय भी ऐसे शब्दों को बोलने में झिझक महसूस होती है. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

Featured Video Of The Day
Adani Group के साथ Uber ने मिलाया हाथ, CEO ने की Gautam Adani से मुलाकात और Data Centre पर बन गई बात