BMC Election: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की सरगर्मी एक बार फिर तेज होने वाली है. खासतौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल सबसे ज्यादा है, क्योंकि BMC न सिर्फ देश का सबसे बड़ा नगर निगम है, बल्कि बजट और आबादी के लिहाज से भी बेहद अहम माना जाता है.
हर चुनाव के समय लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि BMC के बाद भारत में कौन-कौन से नगर निगम सबसे बड़े हैं. आइए, जानते हैं देश के टॉप नगर निगमों की पूरी लिस्ट...
1. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) – मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC देश का सबसे बड़ा नगर निगम है. इसका सालाना बजट कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा होता है. मुंबई जैसे महानगर की जिम्मेदारी संभालने वाला यह निकाय हजारों करोड़ रुपये के बजट के साथ काम करता है. इसकी स्थापना 1888 में हुई थी और इसका क्षेत्रफल लगभग 603 वर्ग किलोमीटर है. BMC के पास सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई जैसे बड़े स्तर की जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए इसके चुनाव पर पूरे देश की नजर रहती है.
2. दिल्ली नगर निगम (MCD) – दिल्ली
MCD भारत का दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम है. यह दिल्ली के बड़े हिस्सों के लिए स्थानीय प्रशासन का काम करता है और आबादी के मुताबिक BMC के बाद सबसे ऊपर माना जाता है. पहले तीन हिस्सों में बंटा था, अब एकीकृत निगम है. MCD का चुनाव भी राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है.
3. ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन – चेन्नई
यह भारत का सबसे पुराना नगर निगम है. इसकी स्थापना 1688 में हुई थी. इसका क्षेत्रफल लगभग 426 वर्ग किलोमीटर है और यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है.
ये भी पढ़ें- बाबरी वाले हुमायूं कबीर की पार्टी में बवाल, 'कपड़ों' पर टिकट काटने पर आगबबूला निशा चटर्जी बोलीं- हिंदू हूं..
4. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (BBMP) – बेंगलुरु
आईटी सिटी बेंगलुरु का नगर निगम भी आकार और बजट के मामले में काफी बड़ा है. BBMP चुनाव भी स्थानीय राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं.
5. हैदराबाद नगर निगम (GHMC) – हैदराबाद
ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन देश के बड़े नगर निगमों में शामिल है. GHMC को अप्रैल 2007 में औपचारिक रूप से बनाया गया था. यह तब हुआ जब पहले से मौजूद Municipal Corporation of Hyderabad (MCH) को 12 आसपास की नगरपालिकाओं और 8 ग्राम पंचायतों के साथ मिला दिया गया.
BMC चुनाव सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह पूरे देश की राजनीति की दिशा तय करता है. BMC के बाद MCD, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे नगर निगम देश के सबसे बड़े और प्रभावशाली निकाय माने जाते हैं. आने वाले समय में इन नगर निगमों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है.
ये भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने मचाया गदर, 62 गेंद पर ठोका तूफानी शतक














