असम में पहली बार कब हुए थे चुनाव? जानें किसकी बनी थी सरकार

असम में इस साल चुनाव होने वाले हैं. पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में असम ही है. आज भले ही यहां भाजपा की सरकार है, लेकिन पहली बार जब चुनाव हुए थे, तब किसी और पार्टी ने बहुमत हासिल की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आजादी से पहले ब्रिटिश शासन के दौरान 1937 में असम में चुनाव हुए थे.

Assam First Assembly Election: असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए अप्रैल-मई 2026 में वोट डाले जा सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक चुनाव की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है. चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा. पिछले चुनाव में बीजेपी 76 और कांग्रेस 49 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव में एक बार फिर जीत के लिए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और विपक्षी दल एक्टिव हो गई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असम में पहली बार चुनाव कब हुए और तब किसकी सरकार बनी थी. इस आर्टिकल में जानिए..

असम में पहली विधानसभा चुनाव कब हुई

असम की पहली विधानसभा का गठन 7 अप्रैल 1937 को हुआ. तब इसकी पहली बैठक शिलॉन्ग में हुई थी, जो उस समय असम की संयुक्त राजधानी थी. उस समय असम में 108 सदस्यीय विधानसभा थी, जिसमें सभी सदस्य निर्वाचित थे. तब भारत में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 लागू हुआ था, जिसने हर प्रांत में विधानसभा का गठन किया. इससे पहले असम में लेजिस्लेटिव काउंसिल (Legislative Council) यानी विधानपरिषद वजूद में था, जो 1913 में बना था.

असम की विधान परिषद का इतिहास

1906 में पूर्वी बंगाल और असम की विधान परिषद (Legislative Council of Eastern Bengal and Assam) की शुरुआत हुई थी. 1909 में कुल 40 सीटों में असम को 5 सीटें दी गई थीं. 1913 में असम को विधान परिषद मिली, जिसमें 34 सदस्य थे. इसमें 13 नियुक्त और 21 निर्वाचित हुए थे. 1921 में सदस्य संख्या बढ़कर 53 हुई, जिसमें 41 निर्वाचित और 12 नियुक्त सदस्य थे. 1935 के एक्ट के बाद विधानसभा दो सदन (Bicameral) वाली बन गई.

असम में पहली बार किसकी सरकार बनी थी

आजादी से पहले ब्रिटिश शासन के दौरान 1937 में असम में चुनाव हुए थे, जिसमें सर सैयद सादुल्ला के नेतृत्व में पहली सरकार बनी थी, तब बाबू बसंत कुमार दास पहले स्पीकर बने थे, लेकिन आजादी के बाद मार्च 1952 में असम विधानसभा के लिए पहली बार चुनाव हुए. ये चुनाव 1951 में ही होने थे, लेकिन अलग-अलग कारणों की वजह से देरी से 27 मार्च 1952 को पूरे हुए. इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने भारी बहुमत मिली और राज्य में पहली सरकार बनी. कुल 105 सीटों में से कांग्रेस ने 76 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई और पहले मुख्यमंत्री बिष्णु राम मेधी बने.

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों में सबसे ज्यादा आरक्षण किस राज्य में मिलता है? जान लीजिए जवाब
 

Featured Video Of The Day
AIMIM Burqa Mayor Controversy: मालेगांव में बनी 'बुर्के वाली मेयर', आपस में भिड़ गए पैनलिस्ट | Owaisi