विज्ञापन

NTPC में कई सारे पदों पर निकली वैकेंसी, 9 अप्रैल से आवेदन शुरू

एनटीपीसी ने कई सारे पदों पर भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 9 अप्रैल को आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा, इस लिंक पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकेंगे. एनटीपीसी के साथ काम करने का सपना देखते हैं वो अप्लाई कर दें.

NTPC में कई सारे पदों पर निकली वैकेंसी, 9 अप्रैल से आवेदन शुरू
उम्मीदवारों एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा..

NTPC ने कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी को लेकर हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ), फिजिशियन (जनरल मेडिसिन), पेडियाट्रिक्स (बालरोग विज्ञान), ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) और ओर एंड जी (ओबेस्ट्रिक्स और गायनोकोलॉजी) के पदों को भरा जाना है. इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन मोड के जरिए अप्लाई करना होगा. आवेदन करने की प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगी, जो कि 23 अप्रैल तक चलेगी.

कैसे करें आवेदन  

एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 9 अप्रैल को आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा, इस लिंक पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकेंगे.

  1. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  2. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करनी होगी.
  3. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करने होंगे.
  4. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

किस पद पर कितनी नियुक्ति की जानी है, आइए जानते हैं

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ)20 पदों पर भर्ती की जानी है
फिजिशियन (जनरल मेडिसिन)25 पदों पर भर्ती की जानी है
पेडियाट्रिक्स (बालरोग विज्ञान) 1 पद पर भर्ती की जानी है
ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान)1 पद पर भर्ती की जानी है
ओर एंड जी (ओबेस्ट्रिक्स और गायनोकोलॉजी)8 पदों पर भर्ती की जानी है

एनटीपीसी जल्द ही अपनी पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी जारी करेगा. जिसमें भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, सैलरी, आदि से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी. ये नोटिफिकेशन  आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले इस नोटिफिकेशन को जरूर ध्यान से पढ़ें. उसके बाद ही अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के हिसाब से अप्लाई करें.

बता दें कि एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है.

ये भी पढ़ें- नौकरी छोड़ने से पहले रिलीविंग सर्टिफिकेट लेना जरूरी या नहीं? जान लीजिए ये नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTPC Vacancies, NTPC Jobs, Latest Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com