UPSC CSE Final Result 2023 Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का आयोजन 16 जून को करने जा रहा है. इसके लिए आवेदन फॉर्म भरे जा चुके हैं. वहीं साल 2023 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा दे चुके उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. यह इंतजार इसलिए है कि क्योंकि हाल ही में यूपीएससी सीएसई 2023 प्री और मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के फाइनल चरण यानी इंटरव्यू की प्रक्रिया समाप्त हुई है. यूपीएससी सीएसई 2023 का इंटरव्यू राउंड 9 अप्रैल को खत्म हुआ है. दूसरी तरफ 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं. इस चुनाव के चलते आईआईटी जेईई, सीयूईटी, यूपीएससी, एमपीएससी सहित दर्जन भर परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ाया या फिर स्थगित कर दिया है.
UPSC NDA, NA 2 का रिजल्ट घोषित, अनमोल ने किया टॉप, Top 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
लोकसभा चुनाव का असर यूपीएससी ही नहीं बल्कि बोर्ड रिजल्ट पर भी पड़ा है. यही कारण है कि सीबीएसई बोर्ड समेत तमाम स्टेट बोर्ड रिजल्ट को मई महीने से पहले-पहले जारी करने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में उम्मीद है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी कर दिया जाए. यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे. हालांकि आयोग ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, अहम नोटिस जारी, एग्जाम सेंटर में बदलाव की सुविधा आज से शुरू
यूपीएससी फाइनल रैंक लिस्ट 2023
यूपीएससी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए फाइनल रैंक की भी घोषणा करेगा. रिजल्ट में टॉप रैंक धारकों को ऑल इंडिया और सेंट्रल सिविल सर्विस में नियुक्ति मिलेगी. उम्मीदवारों की फाइनल रैंकिंग मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी.
UPSC न्यू भर्ती नोटिफिकेशन, असिस्टेंट प्रोफेसर सहति अन्य पद, सैलरी मिलेगी 2 लाख से ऊपर
यूपीएससी आईएएस रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check UPSC IAS Result 2024 ?
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
सीएसई रिजल्ट का लिंक खुल जाएगा.
अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने के साथ रिजल्ट पीडीएफ खुलेगा.
अब रिजल्ट जांचने के बाद इसे डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं