विज्ञापन

UP PGT भर्ती परीक्षा में पास हुए कुल इतने अभ्यर्थी, अब इंटरव्यू में पूछे जाएंगे सवाल

UP PGT भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गिया है. जिसमें कुल 2253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास हुए हैं.अब सब्जेक्ट वाइज इंटरव्यू की डेट उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की वेबसाइट पर आज जारी कर दिया जाएगा.

UP PGT भर्ती परीक्षा में पास हुए कुल इतने अभ्यर्थी, अब इंटरव्यू में पूछे जाएंगे सवाल
PGT का पद एक जिम्मेदार पद होता है, इसलिए इंटरव्यू में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी जांची जाएगी.

उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने PGT भर्ती 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस लिखित परीक्षा में कुल 624 पदों के लिए 2,253 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु सफल हुए हैं. जिन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है अब इन सभी सफल अभ्यर्थियों को नौकरी का फाइनल टिकट पाने के लिए इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाए जाएंगे.

इंटरव्यू में किन बातों का रखना होगा ध्यान?

PGT का पद एक जिम्मेदार पद होता है, इसलिए इंटरव्यू में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी जांची जाएगी. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अभ्यर्थियों को इन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए

विषय पर मजबूत पकड़

आप जिस विषय के प्रवक्ता बनने जा रहे हैं, उसके बेसिक कांसेप्ट्स पूरी तरह क्लियर होने चाहिए.

उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

यूपी की शिक्षा व्यवस्था, समसामयिक मुद्दे (Current Affairs) और नई शिक्षा नीति (NEP) से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं.

कम्युनिकेशन स्किल्स

इंटरव्यू बोर्ड के सामने आपका आत्मविश्वास और बात करने का तरीका बेहद मायने रखता है.

जल्द जारी होगा इंटरव्यू का शेड्यूल

चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज सब्जेक्ट वाइज इंटरव्यू की तारीख और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज (Documents), जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात अभी से तैयार कर लें, ताकि ऐन वक्त पर किसी तरह की हड़बड़ाहट न हो.

किन विषयों के लिए होगा इंटरव्यू

आपको बता दें कि भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, कला एवं हिन्दी विषयों के चयन के लिए अब साक्षात्कार कराया जाएगा.

विदित हो कि यह परीक्षा चार बार स्थगित हो चुकी थी. लेकिन आयोग के अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद 9 और 10 मई को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई थी. बता दें कि 18 विषयों के लिए हुई इस परीक्षा में 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

विज्ञापन संख्या 02/2022 की इस परीक्षा में शार्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों के सब्जेक्टवाइज एवं कैटेगरी वाइज अनुक्रमांक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें- क्या आपने देखा है ऐसा स्कूल? जहां फीस पैसों से नहीं, प्लास्टिक कचरे से भरी जाती है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com