SSC Stenographer Revised Result Out : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D एग्जाम 2025 की रिवाइज्ड फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) रिजल्ट जारी कर दी है. बता दें कि आयोग ने यह लिस्ट स्किल टेस्ट इवैल्यूशन को लेकर मिली शिकायतों की रिव्यू के बाद जारी की है. इससे पहले SSC ने 18 जून 2026 को पहली एलोकेशन लिस्ट जारी की थी, जिसमें ग्रेड C के लिए 228 और ग्रेड D के लिए 1483 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी. लेकिन कुछ उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट के इवैल्यूशन में कथित गलियों की शिकायत, जिसके बाद 19 जून 2026 को उस लिस्ट को रोक दिया गया था.
इसके बाद शिकायतों की बारीकी से समीक्षा की गई फिर जाकर नई लिस्ट तैयार की गई. ऐसे में आइए जानते हैं नई रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट में ग्रेड सी और डी के लिए कितने कैंडिडेट्स को चुना गया.
SSC Stenographer के लिए कितने कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन
नए एलोकेशन लिस्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड C की 232 रिक्तियों के लिए 232 कैंडिडेट्स और ग्रेड D की 1483 रिक्तियों के लिए 1483 उम्मीदवारों को टेंटेटिव रूप से सिलेक्ट किया गया है.
SSC के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस में उन 10,132 उम्मीदवारों को शामिल किया गया, जिन्होंने ऑनलाइन पोस्ट एवं विभाग वरीयता (Option-cum-Preference) जमा की थी.
स्किल टेस्ट में कितनी फिसदी की छूट?
आयोग ने ग्रेड C के लिए जनरल कैंडिडेट्स उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 5 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 7 प्रतिशत तक गलियों की सीमा तय की थी.
वहीं, ग्रेड D में जनरल कैटेगरी के लिए 7 प्रतिशत और रिजर्व कैटेगरी के लिए 10 प्रतिशत तक गलतियां स्वीकार की गईं.
स्लाइडिंग प्रोसेस क्या होगा?
आयोग ने यह भी बताया कि जिनका सिलेक्शन हुआ है अब उन्हें स्लाइडिंग मैकेनिज्म प्रोसेस से गुजरना होगा. इसके लिए उम्मीदवार 4 और 5 अगस्त 2026 को स्लॉट चुन सकेंगे, जबकि प्रोसेस 11 और 12 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. SSC ने साफ कहा है कि जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे, उन्हें अबसेंट माना जाएगा और फाइनल रिजल्ट में शामिल नहीं किया जाएगा.
रिवाइज्ड मेरिट लिस्टSSC Revised list by subhasinit
यह भी पढ़ें- RRB Group D Exam 3 अगस्त से शुरू, जानें शिफ्ट टाइमिंग, ड्रेस कोड और एग्जाम डे गाइडलाइंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं