JPSC Recruitment 2023: झारखंड में बंपर भर्ती निकली है. झारखंड लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के रेगुलर और बैकलॉग दोनों पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार मेडिकल ऑफिसर के रेगुलर और बैकलॉग दोनों पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में मेडिकल ऑफिसर के कुल 256 पदों को भरा जाएगा. इसमें 230 पद मेडिकल ऑफिसर के रेगुलर और 26 पद बैकलॉग हैं. झारखंड की इस नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी.
JPSC Medical Officer (Regular) notification
JPSC Medical Officer (Backlog) notification
JPSC Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
रेगुलर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्मः 19 जून से 18 जुलाई को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे
परीक्षा शुल्क 18 जुलाई से 21 जुलाई तक भरे जाएंगे
बैकलॉग भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 जून से 20 जुलाई शाम 5 बजे तक
बैकलॉग भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 20 जुलाई से 24 जुलाई तक भरे जाएंगे
REET Result 2023: साइंस और मैथ के लिए रीट लेवल 2 रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को जेपीएससी भर्ती के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं झारखंड के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों मात्र 150 रुपये का शुल्क देना होगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
JPSC Recruitment 2023: कितनी होगी सैलरी
रेगुलर और बैकलॉग मेडिकल ऑफिसर दोनों तरह की भर्तियों पर उम्मीदवार को पीबी-II, 9300 रुपये से 348O0 रुपये और ग्रेड पर 5400 रुपये (level-9) मिलेगा.
JPSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री के साथ मेडिकल कॉलेज के अस्पतला में कम से कम एक साल का इंटर्नशिप किया हो.
JPSC Recruitment 2023: उम्र सीमा
मेडिकल ऑफिसर के रेगुलर और बैकलॉग दोनों पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 साल होनी चाहिए. अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 साल, पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिला (अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग) के लिए 40 वर्ष, एससी, एसटी (पुरुष व महिला) के लिए 40 वर्ष और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए.
BSSC 3rd CGL मुख्य परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2248 पदों के लिए ऐसे भरें फॉर्म
JPSC Recruitment 2023: सिलेक्शन प्रोसेस
मेडिकल ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित और मौखिक प्रतियोगिता परीक्षा के आदार पर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं