विज्ञापन

Rajasthan job 2026: RPSC RAS भर्ती में कौन भर सकता है फॉर्म? आवेदन शुरू होने से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में से एक. इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) करता है. इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के शीर्ष प्रशासनिक पदों जैसे SDM, DySP, बीडीओ पर नियुक्त की जाती है.

Rajasthan job 2026: RPSC RAS भर्ती में कौन भर सकता है फॉर्म? आवेदन शुरू होने से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल रखी गई है.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी कर दिया है. आधिकारिक अधिसूचना RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है. इस साल RPSC RAS भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 607 पदों को भरा जाना है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया 4 जून, 2026 से शुरू हो जाएगी. पात्र उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के जरिए ही आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि ये भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होती है- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार.

आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है

  1. RPSC RAS ​​परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए RPSC के आधिकारिक पोर्टल Rajasthan SSO पोर्टल पर जाएं.
  2. One-Time Registration (OTR) ID पूरा करें.
  3. भर्ती वाले सेक्शन में "RAS/RTS Combined Competitive Exam 2026" लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें. 
  4. आवेदन फॉर्म में आपके सामने आ जाएगा. इसमें पूछी गई जानकारी सही से भर दें.
  5. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  7. फॉर्म जमा करें.

कौन कर सकता है आवेदन

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो भारत के नागरिक होंगे. साथ ही राजस्थान के निवासी होंगे.  किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.

RPSC RAS आयु सीमा

सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल रखी गई है. OBC और SC/ST के लिए  राज्य के नियमों के अनुसार आयु सीमा तय की गई है. इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात ये है कि इसमें प्रयासों की संख्या पर कोई निश्चित सीमा नहीं है. यानी उम्मीदवार तब तक आवेदन कर सकते हैं, जब तक वे अधिकतम आयु सीमा तक नहीं पहुंच जाते.

कब होगा एग्जाम

बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो जाएगी जो कि 3 जुलाई 2026तक चलेगी. वहींं 03 जुलाई 2026 प्रारंभिक परीक्षा जारी कर दी जाएगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com