RSMSSB MVSI Recruitment 2021: राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate Ministerial Staff Selection Board) की ओर से राजस्थान के मोटर व्हीकल विभाग में सब इंस्पेक्टर (sub Inspector Jobs) के पद पर भर्तियां निकाली गई हैं. कुल 197 पदों पर नियुक्ति की जानी है. मोटर व्हीकल विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2021 की है. जबकि परीक्षाओं का आयोजन जनवरी महीने में किया जाएगा.
आवेदन करने के लिए राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाए. यहां पर Recruitment Advertisement लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. एक नया पेज खुलेगा. जिसमें Motor Vehicle Sub Inspector 2021 : Detailed Recruitment Advertisement का लिंक आपको मिल जाएगा. उसके पास ही Apply Online लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें और आवेदन पत्र को सही से भर दें. आवेदन पत्र भरते हुए सही जानकारी ही भरें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भर्ती से जुड़ी जानकारी -
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान के मोटर व्हीकल विभाग में सब इंस्पेक्टर के कुल 197 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. इसमें नॉन टीएसपी में 168 सीटें रखी गई है. जबकि टीएसपी में 29 सीटें रखी गई हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. हिंदी देवनागरी लिपि और राजस्थानी कल्चर का ज्ञान होना चाहिए. आवेदकों की उम्र 18 साल से अधिक और 40 साल से कम होनी चाहिए.
महत्वपूर्ण तारीखें
मोटर व्हीकल विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर निकली इन भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया 02 दिसंबर, 2021 से शुरू हो गई है. जो कि 31 दिसंबर 2021 तक चलेगी. वहीं परीक्षा का आयोजन 12 और 13 जनवरी 2022 को किया जाएगा.
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाकर नोटिफिकेशन देखें- RSMSSB MVSI Recruitment 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं