विज्ञापन

Rajasthan SI Exam 2026: राजस्‍थान एसआई भर्ती परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें RPSC के ये कड़े नियम

Rajasthan SI Exam 2026: परीक्षा केंद्रों पर 3 स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे. 

Rajasthan SI Exam 2026: राजस्‍थान एसआई भर्ती परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें RPSC के ये कड़े नियम
राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई. (फाइल फोटो)

Rajasthan SI Exam 2026: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा आज और कल दो पार‍ियो में होगी. 41 शहरों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर एग्‍जाम होंगे. 1015 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार एजेंसियों की परीक्षा में डमी कैंडिडेट और पेपर लीक के खिलाफ पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे.

दो पारियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पार‍ियों में आयोजित होगी. आज पहली पारी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी. 6 अप्रैल को पहली पारी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी. 

SOG की रहेगी सख्त निगरानी

पारदर्शी परीक्षा के लिए एसओजी ने विशेष और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है. परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पहली बार व्यापक स्तर पर तकनीकी निगरानी की जा रही है. परीक्षा के दौरान सभी जिलों में स्थित परीक्षा केन्द्रों के आसपास के मोबाइल टावरों का टावर डम्प डेटा प्राप्त किया जाएगा.

डमी कैंडिडेट की सूचना देने वाले को एक लाख इनाम 

इस बार की परीक्षा की सबसे खास बात है कि एसओजी ने परीक्षा में पेपर लीक, ब्लूटूथ से नकल, डमी कैंडिडेट या किसी भी प्रकार की अनियमितता की सही सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. एसओजी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर रहेंगे ये खास इंतजाम

  • हर परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य वीडियोग्राफी
  • केंद्र के बाहर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात
  • हर कक्ष में चालू दीवार घड़ी अनिवार्य
  • अभ्यर्थी और स्टाफ दोनों के मोबाइल फोन पूर्ण प्रतिबंधित
  • प्रवेश से पहले आधार कार्ड से पहचान मिलान और हैंड मेटल डिटेक्टर (HMD) से जांच
  • स्पष्ट फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं
     

यह भी पढ़ें: बिना हाथ पांव की तीरंदाज पायल ने वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता शीतल को हराया 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com