विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

Rajasthan High Court Recruitment 2017: सिविल जज के पद के लिए करें अप्‍लाई

चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जो दो चरणों में आयोजित किया जाएगा - प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा. मुख्य परीक्षा के बाद एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा. परीक्षा में पास होने के बावजूद ऐसा कोई भी व्‍यक्ति जिसके 2 से अधिक बच्‍चे हों, विवाह के समय दहेज लिया हुआ हो, वह इन पदों के लिए अप्‍लाई करने के योग्‍य नहीं हैं.

Also Read in
Rajasthan High Court Recruitment 2017: सिविल जज के पद के लिए करें अप्‍लाई
राजस्थान उच्च न्यायालय ने 35 सिविल जजों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2017 को समाप्त हो जाएगी. पद के लिए चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जो दो चरणों में आयोजित किया जाएगा - प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा. मुख्य परीक्षा के बाद एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा. परीक्षा में पास होने के बावजूद ऐसा कोई भी व्‍यक्ति जिसके 2 से अधिक बच्‍चे हों, विवाह के समय दहेज लिया हुआ हो, वह इन पदों के लिए अप्‍लाई करने के योग्‍य नहीं हैं.
 उम्मीदवारों के पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (व्यावसायिक) की डिग्री होनी चाहिए.
इन पदों पर जो उम्‍मीदवारा अप्‍लाई करना चाहते हैं उनकी अम्र 23 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया
राजस्‍थान हाई कोर्ट की वेबसाइट http://hcraj.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. राजस्‍थान के ओबीस उम्‍मीदवारों के लिए 550 रुपए फीस और एससी/एसटी/पीडब्‍ल्‍यूडी उम्‍मीदवारों के लिए 300 रुपए फीस वहीं जनरल कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 850 रुपए फीस देनी होगी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2017 है.
 
जॉब्‍स की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan High Court Recruitment, Civil Judge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com