विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

PDIL Recruitment 2018 : 118 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.pdilin.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

Also Read in
PDIL Recruitment 2018 : 118 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन
  • ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार
  • आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन शेष
नई दिल्ली: प्रोजेक्ट डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 118 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है....

यह भी पढ़ें: 41520 पदों पर निकली भर्तियों के लिए 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.pdilin.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंजीनियरिंग किया होना जरूरी है. 

उम्र सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 60 साल तक होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें:  8301 पदों पर बैंक निकली बंपर भर्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

इस आधार पर होगा चयन- इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा. 

इतना मिलेग वेतन- इंजीनियर के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 27,300 से 63,500 रुपये के बीच जबकि एग्जिक्यूटिव के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 17,100 से 28,600 रुपये के बीच वेतन मिलेगा. 

VIDEO: राज्य चयन आयोग भी नहीं दे पा रही युवाओं को नौकरी


इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना  होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PDIL Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com