विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

Paytm आईआईटी और आईआईएम से करेगा ग्रेजुएट की भर्ती 

कंपनी के विस्तार की योजनाओं के तहत होंगी सभी तरह की भर्तियां

Also Read in
Paytm आईआईटी और आईआईएम से करेगा ग्रेजुएट की भर्ती 
पेटीएम की फाइल फोटो
  • जल्द ही भर्ती की ताऱीख का चलेगा पता
  • पेटीएम के बड़े अधिकारी ने भर्ती के लिए दी मंजूरी
  • कैंपस प्लेसमेंट में भी हो सकती है बढ़ोतरी
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी Paytm अपने यहां आईआईटी और आईआईएम के ग्रेजुएट की भर्ती करने की तैयारी में है. सभी भर्तियां पेटीएम मॉल के लिए की जाएंगी. पेटीएम मॉल के मुख्य परिचालन अधिकारी अमित सिन्हा ने  कहा है कि कंपनी अपनी प्रौद्योगिकी व कारोबारी टीमों के लिए आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान से ग्रेजुएट की भर्ती करने की तैयारी में है. गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में आईआईटी और आईआईएम में देश दुनिया की कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थी.

यह भी पढ़ें: 50,000 पदों पर निकली हैं भर्तियां, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

इन कंपनियों में आईटी क्षेत्र और ई-कॉमर्स क्षेत्र की बड़ी कंपनियां शामिल थी. पिछले साल देश में पहली बार एप्पल जैसी कंपनी भी आईआईटी मद्रास में प्लेसमेंट के लिए आई. जानकारों के अनुसार बीते कुछ वर्षों में कैंपस प्लसेमेंट के दौरान छात्रों को मिलने वाले पैकेज में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है. ई-कॉमर्स के साथ-साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे क्षेत्र में भी युवा ग्रेजुएट की खासी मांग है.

यह भी पढ़ें: 500 पदों के लिए बैंक निकाली बंपर भर्तियां, आवेदन करने आखिरी मौका

यही वजह है कि पिछले साल इन कॉलेजों से भी कैंपस प्लेसमेंट में बढ़ोतरी हुई. इस साल भी पिछले साल की तरह ही कैंपस प्लसमेंट और छात्रों को ऑफर की जाने वाली सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

VIDEO: शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ शुरू किया विरोध


जानकारों का मानना है कि इस साल होने वाले कैंपस प्लसेमेंट में छात्रों को बीते साल की तुलना में 20 से 30 फीसदी ज्यादा सैलरी ऑफर की जा सकती है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paytm Mall Will Recruit IIT And IIM Graduates  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com