विज्ञापन

Oracle में 16 साल नौकरी करने के बाद हो गया Layoff, मैनेजर रहे शख्स का इमोशनल पोस्ट

Oracle Mass Layoff: ओरेकल कंपनी ने बड़ी संख्या में लोगों को निकालना शुरू कर दिया है, इनमें 12 हजार भारतीय भी शामिल हैं. कंपनी के कर्मचारी अब सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं.

Oracle में 16 साल नौकरी करने के बाद हो गया Layoff, मैनेजर रहे शख्स का इमोशनल पोस्ट
Oracle Mass Layoff: कंपनी में मैनेजर रहे शख्स ने शेयर किया पोस्ट
Freepik/Representative Image

Oracle Layoff 2026: आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए अप्रैल की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही. क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी ओरेकल (Oracle) ने सुबह-सुबह अपने हजारों कर्मचारियों को एक मेल भेजा, जिसमें बताया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. इसमें भारत के करीब 12 हजार कर्मचारी शामिल हैं. बताया गया है कि कंपनी ने भारत के अलावा बाकी देशों को मिलाकर करीब 30 हजार लोगों को नौकरी से निकाला है. इसी बीच कंपनी में मैनेजर रहे शख्स का एक पोस्ट लिंक्डिन पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. 

एक झटके में खत्म हो गई 16 साल की नौकरी

ओरेकल में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के ग्रुप मैनेजर रहे 'ऋषिकेश नरशा' ने कंपनी के लिए अपनी वफादारी का जिक्र करते हुए बताया कि छंटनी के नए दौर में उनकी 16 साल की नौकरी एक झटके में खत्म हो गई. उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा कि अचानक नौकरी जाने से उनका डेली रूटीन बदल गया है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें. जब भी वो सुबह उठते हैं तो उन्हें अजीब लगता है कि उनके पास कोई काम नहीं है. वो अब भी रोज उन्हीं कामों को बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें वो करते थे. 

खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश

ओरेकल में लंबे वक्त तक काम करने के बाद नौकरी से निकाले जाने के बावजूद ऋषिकेश नरशा खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें लीडरशिप का हुनर सीखने के लिए मिला. इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी साथियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इनमें से कई लोग तो उनके बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं. फिलहाल ऋषिकेश नई नौकरी की तलाश में हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर लोगों का सपोर्ट

फायरिंग करने वाली कंपनी के मैनेजर की इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. सभी ऋषिकेश की इस भावुक पोस्ट पर उन्हें सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं. साथ ही उनके साथ काम कर चुके लोगों ने भी उनका समर्थन किया है. उन्होंने बताया कि ऋषिकेश बहुत ही समझदार और प्रोफेशनल व्यक्ति हैं. लोगों ने कहा कि वे जिस भी कंपनी में जाएंगे, वहां बहुत अच्छा काम करेंगे. फिलहाल उनके साथी और बाकी लोग उनके लिए नौकरी के विकल्प तलाशने में उनकी मदद कर रहे हैं. 

आंख खुलते ही दिखा लास्‍ट वर्किंग डे का मेल, Oracle जैसी कंपनियों से क्यों जा रही हजारों लोगों की नौकरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com