- ONGC ने एचआर और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं.
- उम्मीदवारों का चयन नेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा.
- नेट परीक्षा जून में होगी.
ONGC Recruitment 2019: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एचआर (HR) और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इन पदों पर चयन नेट परीक्षा के माध्यम से होगा. जून में होने वाली नेट परीक्षा (UGC NET June 2019) में उम्मीदवारों के स्कोर के आधार पर उनका चयन किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जून में नेट की परीक्षा कराएगी. इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च है. आइये जानते हैं ONGC में निकली वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी..
पद का नाम और संख्या
एचआर - 20
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) - 03
योग्यता
एचआर- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए होना चाहिए. साथ ही नेट परीक्षा में लेबर वेलफेयर/पर्सनल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशन/लेबर एंड सोशल वेलफेयर/ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (Subject Code-55) होना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) - पीआरओ के पद के लिए उम्मीदवार का पब्लिक रिलेशन/मास कम्युनिकेशन में मासटर्स की डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही नेट परीक्षा में मास कम्युनिकेशन (Subject Code-63) होना चाहिए.
उम्र सीमा
एचआर - अधिकतम 30 साल
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) - अधिकतम 30 साल
OBC के उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन जून में होने वाली नेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा. जून के अलावा किसी और नेट परीक्षा के स्कोर मान्य नहीं होंगे.
UGC-NET जून परीक्षा- 60 अंक
इंटरव्यू- 15 अंक
शैक्षणिक योग्यता - 25 अंक
कुल - 100 अंक
सैलरी
60,000 - 180,000 रुपये प्रति माह
ऐसे करें आवेदन
ONGC के पदों पर आवेदन करने के लिए पहले आपको नेट परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा. जिसके बाद आप www.ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय आपको नेट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर सबमिट करना होगा.
भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
जॉब्स से संबंधित खबरें
ONGC Recruitment 2019: ओएनजीसी में 4,000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
RRC Group D Vacancy: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी, इन स्टेप्स से करें आवेदन
Sarkari Naukri: यूपी पावर कारपोरेशन में निकली 4102 पदों पर बंपर वैकेंसी, 86 हजार तक होगी सैलरी
BPSC Recruitment 2019: सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी, 19 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं