विज्ञापन

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ओएनजीसी में 3,047 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा

ONGC apprentice ka form kaise bhare : पदों के अनुसार संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SBTE से मान्यता प्राप्त), या फिर मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, BCom, BBA, BE या BTech की डिग्री होना अनिवार्य है.

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ओएनजीसी में 3,047 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा
मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

Govt Apprentice Jobs 2026: ओएनजीसी ने देश भर में अपने अलग-अलग वर्क सेंटर्स (Work Centres) के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) के कुल 3,047 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ऐसे में बिना समय गंवाए ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती की ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के लिए लास्ट डेट 20 नवंबर 2026 तय की गई है. बता दें कि इस नौकरी के लिए आपको किसी तरह की लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ेगा. ओएनजीसी विभिन्न ट्रेडों और विषयों के लिए अलग-अलग प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार करेगी. उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा क्वालीफाइंग परीक्षा (जैसे ITI या ग्रेजुएशन) में हासिल किए गए नंबरों के आधार पर किया जाएगा. 

मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

क्या है जरूरी योग्यता?

वोकेशनल ट्रेड के लिए

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो NCVT या SBTE से मान्यता प्राप्त हो.

एक जरूरी नियम

वहीं, अगर आप इलेक्ट्रिशियन (Electrician) ट्रेड के पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो इसके स्थान पर वायरमैन (Wireman) का सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ग्रेजुएट पदों के लिए

BA, BCom, BBA, BE या BTech की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों की डिग्री यूजीसी (UGC) या एआईसीटीई (AICTE) जैसे वैधानिक निकायों से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. डिस्टेंस एजुकेशन (DEC) से डिग्री लेने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए योग्य हैं.

 ONGC ने कैंडिडेट को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए डिटेल्ड एडवर्टीजमेंट और गाइडलाइन को अच्छी तरह से पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी गलती से बचा जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com