NVS Teacher Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑनलाइन परीक्षा) के लिए संभावित परीक्षा तिथियां जारी की हैं. जिन उम्मीदवारों ने भी नवोदय TGT, PGT शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध शेड्यूल की जांच कर सकते हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 28 नवंबर से 1 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जानी है. एग्जाम शेड्यूल और अन्य जानकारी डिटेल में नीचे उपलब्ध है.
ई-प्रवेश पत्र संबंधित उम्मीदवारों के लिए नियत समय में नामित पोर्टल पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसके बिना परीक्षा में प्रवेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है और केंद्र पर पालन भी किया जाना चाहिए. डाक के माध्यम से कोई अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जारी अधिसूचना के अनुसार, “ई-एडमिट कार्ड में कुछ महत्वपूर्ण विवरण होगा जैसे. अन्य विस्तृत निर्देशों के साथ परीक्षा केंद्र का स्थान, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग तिथि और समय आदि. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ई-एडमिट कार्ड में निहित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और इसका अनुशासन के साथ पालन करें.
नवोदय विद्यालय समिति में प्रधानाचार्य, स्नातकोत्तर शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों सहित कुल 1616 विभिन्न पदों के लिए NVS शिक्षक भर्ती अभियान चलाया जा रहा है.
उम्मीदवारों का कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और साक्षात्कार / व्यक्तिगत बातचीत में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
NVS Teacher Recruitment 2022 Exam Date: शेड्यूल देखें
NVS Teacher Recruitment 2022 Exam Date by NDTV on Scribd
दिल्ली में घुटने लगा दम, AQI बेहद खतरनाक श्रेणी पर पहुंचा, कई पाबंदियां लागू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं